फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CSJMU got first place in the state in drama competition, university student Nandini second in speech

Kanpur News: नाट्य प्रतियोगिता में सीएसजेएमयू ने प्रदेश में पाया पहला स्थान, भाषण में विवि की छात्रा नंदिनी द्वितीय

Sun, 09 Mar 2025 02:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
CSJMU got first place in the state in drama competition, university student Nandini second in speech
राजभवन में विवि के छात्र-छात्राओं के साथ राज्यपाल। - फोटो : स्रोत: विवि
कानपुर। राजभवन में हुई नाट्य प्रतियोगिता में छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के छात्रों ने प्रदेश में पहला स्थान पाया है। टीम में कांची त्रिपाठी, सुंदरम मिश्रा, ओजस्वी दीक्षित, शरद, आदर्श सिंह चौहान, विभांश वर्मा, अनंत सक्सेना, सुमित तिवारी, अथर्व मिश्रा शामिल रहीं। वहीं, भाषण प्रतियोगिता में विवि की छात्रा नंदिनी दुबे ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन



कुलाधिपति एवं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जीत पर छात्रों को शुभकामनाएं दी। कहा कि विश्वविद्यालय के छात्र शिक्षा के साथ-साथ अन्य कौशल में आगे आ रहे है। विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने कहा कि यह उपलब्धि दर्शाती है कि हमारे विद्यार्थी न केवल ज्ञान और तर्कशक्ति में कुशल हैं, बल्कि उनकी अभिव्यक्ति क्षमता और सांस्कृतिक चेतना भी आगे है।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश के सभी विवि के छह ग्रुप बनाए गए गए थे। राजभवन में विद्यार्थियों के साथ क्राइस्ट चर्च कॉलेज से प्रो. मीत कमल एवं विवि कैंपस से डॉ. रश्मि गोरे भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed