{"_id":"63aed9602a6e82395e11efc6","slug":"csjm-university-one-and-a-half-lakh-students-did-not-get-the-mark-sheet","type":"story","status":"publish","title_hn":"Csjm University: डेढ़ लाख छात्रों को नहीं मिली अंकतालिका, तीन महीने पहले जारी हुआ था परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Csjm University: डेढ़ लाख छात्रों को नहीं मिली अंकतालिका, तीन महीने पहले जारी हुआ था परिणाम
Fri, 30 Dec 2022 05:58 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Fri, 30 Dec 2022 05:58 PM IST
विज्ञापन
सीएसजेएम विश्वविद्यालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभी तक परिणामों को लेकर परेशान छत्रपति शाहू जी महाराज विवि के छात्र अब अंकतालिका के लिए विवि के चक्कर काट रहे हैं। विवि ने तीन महीने पहले सभी संकायों के परिणाम जारी किए थे पर अंकतालिका अभी तक नहीं जारी की हैं। कई छात्रों ने दूसरे विवि में दाखिला ले लिया है, अब उन्हें मार्कशीट जमा करनी है, अगर मार्कशीट न जमा की तो दाखिला निरस्त हो सकता है।
विज्ञापन
विवि के अधिकारी भी इस पर स्पष्ट उत्तर नहीं दे रहे हैं। विवि से संबद्ध सात जिलों के करीब 700 महाविद्यालयों की परीक्षाएं पांच माह पूर्व समाप्त हो गई थीं। अधिकारियों की लापरवाही से अभी तक अंकतालिका नहीं जारी हो सकी हैं। स्नातक व परास्नातक में पास होने के बाद इन छात्रों ने अगली कक्षा में दाखिला तो लिया है पर अब कॉलेज अंकतालिका जमा करने का दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन
कूटा अध्यक्ष डॉ. बीडी पांडेय ने कहा कि लाखों छात्र परेशान हैं। सीएसजेएमयू में दाखिला लेने वाले छात्रों को तो परेशानी नहीं है, लेकिन दूसरी जगह मार्कशीट जमा करने का दबाव बनाया जा रहा है। विवि में छात्रों की सुनवाई भी नहीं हो रही। कानपुर विश्वविद्यालय स्ववित्तपोषित शिक्षक एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. कमलेश यादव ने कहा कि विवि को तुरंत मार्कशीट जारी करनी चाहिए।
विज्ञापन