फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CSA students protest outside VC residence

कानपुर: सीएसए छात्रों ने कुलपति आवास के बाहर दिया धरना, प्रशासन पर लगाया मनमानी का आरोप

Sat, 13 Feb 2021 05:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 13 Feb 2021 05:27 PM IST
विज्ञापन
CSA students protest outside VC residence
सीएसए के छात्रों ने दिया धरना - फोटो : अमर उजाला
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के छात्रों ने शनिवार को कुलपति आवास के गेट पर धरना दे दिया। धरना दे रहे छात्रों ने बताया कि सितंबर महीने से विश्वविद्यालय का आरओ प्लांट खराब पड़ा है, हॉस्टल में रहने वाले छात्रों को रोजाना बोतल का पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर मेस में प्रति महीने की 60 थाली अनिवार्य कर दी गई है। छात्रों ने हॉस्टल वार्डन पर आरोप लगाते हुए कहा की रात 10:00 बजे हॉस्टल का गेट बंद कर दिया जाता है। यदि किसी छात्र की तबीयत खराब होती है तो भी उसको बाहर नहीं निकलने दिया जाता।
विज्ञापन


छात्रों ने बताया विश्वविद्यालय प्रशासन पुलिस द्वारा दबाव बनाकर उनके साथ मनमानी करता है। धरने पर बैठे करीब 300 छात्रों ने बताया अभी तक विश्वविद्यालय प्रशासन का कोई भी अधिकारी उनसे मिलने नहीं आया है। जब तक उनको कोई आश्वासन नहीं दिया जाता तब तक वह धरना खत्म नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed