फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CSA Kanpur scientist made milk from cowpea, prepare it at home

Exclusive: सीएसए की वैज्ञानिक ने लोबिया से बनाया दूध, सभी पोषक तत्व मौजूद, घर में ऐसे करें तैयार

Thu, 01 Sep 2022 01:17 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 01 Sep 2022 01:17 PM IST
सार

प्रोफेसर डॉ. सीमा सोनकर ने लोबिया से दूध तैयार किया है। लोबिया के दूध का सेवन करने से पाचन तंत्र ठीक से काम करता है। दूध दिल के लिए फायदेमंद है।

विज्ञापन
CSA Kanpur scientist made milk from cowpea, prepare it at home
सीएसए की वैज्ञानिक ने लोबिया से बनाया दूध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) की वैज्ञानिक ने सोया मिल्क का विकल्प खोज निकाला है। कॉलेज ऑफ कम्युनिटी साइंस की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सीमा सोनकर ने लोबिया से दूध तैयार किया है। यह दूध सोया मिल्क से स्वाद में बेहतर है।

विज्ञापन


इसमें गाय एवं भैंस के दूध की तरह हल्की सी मिठास है। इसका रंग हल्का सफेद है। इसे घर पर तैयार किया जा सकता है। डॉ. सीमा ने बताया कि इस दूध में आम दूध वाले सभी पोषक तत्व मौजूद होने के साथ लोबिया के गुण भी हैं। इस कारण यह ज्यादा फायदेमंद है। इसकी पाचन क्षमता भी अच्छी है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि लोबिया का दूध बनाने के बाद बचने वाले वेस्ट मैटेरियल से मिठाई तैयार करने पर काम किया जा रहा है। कॉलेज ऑफ कम्युनिटी साइंस के डीन डॉ. पीके उपाध्याय ने बताया कि लोबिया का दूध फिलहाल देश में उपलब्ध नहीं है। इस तकनीक को पेटेंट के लिए भेजा जाएगा और उत्पाद को बाजार में लाने की कोशिश होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूध से बना सकते हैं चाय
डॉ. सीमा ने बताया कि 200 ग्राम लोबिया को रात भर पानी में भिगोना है। सुबह लोबिया को पानी से बाहर निकालकर साफ करने के बाद अलग से 500 मिलीलीटर पानी लेना है। इसके बाद मिक्सी में पानी डालकर लोबिया को पीसें। पिसे मिश्रण को बाहर निकालकर मारकीन से कपड़े से छानना है और छानने के बाद बची लोबिया को तीन से चार बार इसी प्रक्रिया से गुजारना है। मारकीन से छनने के बाद बचे पानी का उपयोग दूध के रूप में करेंगे। इस प्रकार से 200 ग्राम लोबिया से 700 मिलीलीटर दूध तैयार हो जाता है। इसको चाय और टोफू पनीर (सोयाबीन से बनने वाला पनीर) बनाने में भी उपयोग में ला सकते हैं।

लोबिया के दूध से होने वाले लाभ
लोबिया के दूध का सेवन करने से पाचन तंत्र ठीक से काम करता है। दूध दिल के लिए फायदेमंद है। आयरन की पूर्ति, कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने, वजन घटाने, बेस्ट प्रोटीन और फाइबर समेत कई पोषक तत्व इस दूध में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed