फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CSA is the best agricultural university in the state, got eight awards, CM honoured it

Kanpur News: सीएसए प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ कृषि विवि, मिले आठ अवॉर्ड, सीएम ने किया सम्मानित

Wed, 23 Jul 2025 01:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
CSA is the best agricultural university in the state, got eight awards, CM honoured it
सीएसए के वैज्ञानिक को सम्मानित करते सीएम योगी। - फोटो : संस्थान
कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) को प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ कृषि विश्वविद्यालय का अवाॅर्ड मिला है। उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद के 36वें स्थापना दिवस पर भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान लखनऊ में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने संस्थान को यह अवॉर्ड दिया। इसके साथ ही संस्थान के पांच वैज्ञानिकों और कृषि विज्ञान केंद्र को भी पुरस्कृत किया गया है।
विज्ञापन


समारोह में विवि के कुलपति डॉ. आनंद कुमार सिंह को ऑनरेरी फेलो 2024 पुरस्कार, निदेशक प्रसार डॉ. आरके यादव को फसल सुधार में सर्वश्रेष्ठ वैज्ञानिक व लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड, डॉ. पीके सिंह को फसल विज्ञान, डॉ. वीके त्रिपाठी को उद्यान विज्ञान एवं फेलो उद्यानिकी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


वहीं, अनुवांशिकीय एवं पादप प्रजनन विभाग की डॉ. श्वेता यादव को बेस्ट टीचर अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया। विवि के मीडिया प्रभारी डॉ. खलील खान ने बताया कि कृषि विज्ञान केंद्र लखीमपुर खीरी को उत्कृष्ट गतिविधियों के लिए सम्मानित किया गया। विवि के कुलपति डॉ. आनंद कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश भर में विवि को आठ अवार्ड दिए गए हैं। उन्होंने सभी को बधाई दी है। कहा कि यह गर्व की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed