फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Cruelty with minor kid in Kanpur, accused wants friendship with child's sister, killed after raped

हैवानियत की हदें पार: बहन ने फोन नहीं उठाया तो मासूम के साथ किया घिनौना काम, बर्बरता की कहानी जानकर कांप जाएगी रूह

Mon, 04 Apr 2022 02:32 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 04 Apr 2022 02:32 PM IST
सार

कानपुर के बाबूपुरवा थाना क्षेत्र के युवक रवि कुमार ने मानवीयता की सभी हदें पार कर दीं। उसने नौ साल के एक मासूम बच्चे के साथ ऐसी अमानवीयता बरती की, उसे सुनकर किसी भी इंसान की रूह कांप जाए। युवक बच्चे की बहन से जबरन दोस्ती करना चाहता और वो फोन नहीं उठाती थी। इससे झुंझलाकर उसने लड़की के भाई को उठा लिया। इसके बाद खंडहर में ले जाकर कुकर्म किया और ईंट से कई बार वार कर हत्या कर दी। 

विज्ञापन
Cruelty with minor kid in Kanpur, accused wants friendship with child's sister, killed after raped
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर के रेल बाजार में गुरुवार को एक खंडहर से खून से लथपथ मिले मासूम बच्चे की चार दिन बाद मौत हो गई। उसके साथ ऐसी निर्दयता की गई थी कि उसकी कहानी बयां करना मुश्किल है। उसके मोहल्ले में ही रहने वाले युवक ने बच्चे के साथ पहले तो कुकर्म किया और इसके बाद सिर व चेहरे पर ईंट से कई वार किए। 

विज्ञापन

इस दिल दहलाने वाली वारदात को अंजाम रवि कुमार ने सिर्फ इस वजह से दिया कि वो बच्चे की बहन से जबरन दोस्ती करना चाहता था और वो फोन नहीं उठा रही थी। पुलिस ने हत्या के प्रयास में दर्ज मुकदमे को हत्या में परिवर्तित कर दिया है। 
विज्ञापन

खंडहर में मरणासन्न मिला मासूम
बाबूपुरवा थाना क्षेत्र के मुंशीपुरवा का रहने वाला नौ वर्षीय बच्चा बुधवार को अचानक घर के बाहर से खेलते समय लापता हो गया था। गुरुवार को रेल बाजार के एक खंडहर में मरणासन्न हालत में मिला था। हैलट के आईसीयू में उसका इलाज चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को उसकी मौत हो गई। उधर,  जांच में जुटी पुलिस को सीसीटीवी कैमरे की एक फुटेज में मोहल्ले का ही रवि कुमार बच्चे को साथ ले जाता नजर आया। कुछ देर बाद जब वह लौटा तो अकेला था। शक के आधार पर पुलिस ने उसे उठाकर पूछताछ की।

तब उसने बताया कि वह बच्चे की बहन से दोस्ती करना चाहता था। बुधवार को उसकी बहन को कई बार उसने फोन मिलाया। फोन न उठाने पर उसे बहुत गुस्सा आया और युवती को सबक सिखाने की ठानी। इसके चलते ही वह बच्चे को खंडहर ले गया। पहले उसके साथ कुकर्म किया और बाद में ईंट उस पर कई वार किए। इसी आधार पर पुलिस ने शनिवार को उसे जेल भेजा था। एसीपी बाबूपुरवा आलोक सिंह ने बताया कि मामला अब हत्या की धारा में तब्दील कर दिया गया है। 

मासूम को मरा समझकर चला आया था 
आरोपी रवि कुमार ने बताया कि वह बच्चे को चाऊमीन खिलाने के बहाने अपने साथ ले गया था। खंडहर में ले जाकर उसके साथ दरिंदगी की। चीखने पर उसका मुंह दबाया और पास में ही पड़ी ईंट से सिर और चेहरे पर वार कर दिए। वह बच्चे को मरा समझकर वहां से चला आया।

सिर की चार हड्डियां व जबड़ा टूटा
रविवार शाम को बच्चे के शव का पोस्टमार्टम किया गया। मौत का कारण सिर पर चोट लगना आया है। सिर की चार हड्डियां व जबड़ा टूटा मिला। पसलियां भी टूटी मिलीं। ऐसे में आशंका है कि छाती पर भी किसी भारी वस्तु से वार किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed