फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Cruelty in the school van, The girl imprisoned herself, stopped playing with her younger sister

कानपुर में दरिंदगी: बच्ची ने खुद को किया कैद, छोटी बहन के साथ खेलना किया बंद, नानी बोली- सब कुछ लूट गया मेरा

Wed, 27 Dec 2023 09:47 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 27 Dec 2023 09:47 AM IST
सार

Kanpur News: थानाप्रभारी अशोक कुमार सरोज का कहना है कि छात्रा का मानसिक हालत ठीक न होने और कोर्ट बंद होने के चलते मजिस्ट्रेटी बयान नहीं हो सके हैं। कोर्ट खुलने के बाद बयान कराए जाएंगे। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
Cruelty in the school van, The girl imprisoned herself, stopped playing with her younger sister
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर के रावतपुर में स्कूल वैन के चालक के कुकृत्य की शिकार छठवीं की छात्रा ने खुद को कमरे में कैद कर लिया है। वह अब अपनी छोटी बहन संग खेलती भी नहीं है। इधर, विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले मोहल्ले के कुछ छात्रों ने स्कूल के बाहर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

शिक्षिकाओं, प्रधानाचार्य की गिरफ्तारी की मांग उठाई। शनिवार को एक निजी स्कूल वैन के चालक ने छठवीं की छात्रा के साथ स्कूल वैन में दुष्कर्म किया था। इसकी शिकायत स्कूल की टीचर, प्रधानाचार्या और प्रबंधक से की गई, तो उन्होंने कार्रवाई के बजाए चुप रहने की सलाह दी थी।

विज्ञापन

मामला संज्ञान में आने के बाद छात्रा की नानी ने वैन चालक कल्लू सिंह, स्कूल की दो शिक्षिकाओं, प्रधानाचार्या व प्रबंधक के खिलाफ रावतपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने वैन चालक को जेल भेज दिया था। वहीं पीड़ित छात्रा और स्कूल प्रबंधन का बयान दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

कोर्ट खुलने के बाद कराए जाएंगे बयान
थानाप्रभारी अशोक कुमार सरोज का कहना है कि छात्रा का मानसिक हालत ठीक न होने और कोर्ट बंद होने के चलते मजिस्ट्रेटी बयान नहीं हो सके हैं। कोर्ट खुलने के बाद बयान कराए जाएंगे। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी, जिसके बाद सख्त सजा दिलवाई जाएगी।

विज्ञापन

हमेशा हंसने वाली बच्ची, अब रहती खामोश
उधर, छात्रा की नानी ने बताया कि मेरी तो दुनिया ही जैसे उजड़ गई हो। ऐसा लगता है कि सब कुछ लूट गया मेरा। हमेशा हंसने वाली मेरी बच्ची किसी से ज्यादा बात नहीं करती। घटना के बाद से न तो अच्छे से कुछ खाया और न ही घर से बाहर निकली है। वह एक कमरे में ही रहती है। बड़ी बहन को गुमसुम देख छोटी बहन का चेहरे भी उतरा रहता है।

बच्ची का कहीं और कराएंगे एडमिशन
पीड़ित छात्रा की नानी ने बताया कि घटना के बाद से उनकी बच्ची स्कूल के नाम से ही चिढ़ जाती है। इसके चलते अब वह अपने दोनों बच्चियों का एडमिशन किसी और स्कूल में कराएंगी। नानी ने बताया कि वह बाल कल्याण समिति की सदस्य भी रह चुकी हैं। संगठन के अध्यक्ष महामंत्री और कार्यकर्ताओं के फोन आए है, सब ने कहा हम तुम्हारे साथ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed