फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Crowd of passengers gathered at the station, Tundla Guhati Express stopped

Kanpur News: स्टेशन पर उमड़ी यात्रियों की भीड़ रोकी गई टूंडला गुहाटी एक्सप्रेस

Tue, 11 Feb 2025 12:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Tue, 11 Feb 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Crowd of passengers gathered at the station, Tundla Guhati Express stopped
रूरा स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री व श्रद्धालु। - फोटो : संवाद
रूरा (कानपुर देहात)। कुंभ जाने वाले यात्रियों की रूरा स्टेशन पर सोमवार सुबह भीड़ उमड़ पड़ी। फफूंद-कानपुर मेमू, आगरा-लखनऊ इंटरसिटी में यात्रियों के सवार न हो पाने पर सुबह 10 बजे के करीब टूंडला गुहाटी एक्सप्रेस का ठहराव कराया गया। इसके बाद यात्रियों को ट्रेन पर सवार कर रवाना कराया गया।
विज्ञापन

माघी पूर्णिमा में कुंभ स्नान करने जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ रेलवे, बस स्टेशनों पर उमड़ रही है। सोमवार को रूरा रेलवे स्टेशन पर कुंभ जाने वाले यात्रियों की भीड़ अधिक रही। सुबह सात बजे रूरा स्टेशन पर पहुंची फफूंद-कानपुर मेमू में भीड़ अधिक होने पर कुछ यात्री सवार होने से रह गए। इसके बाद सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर पहुंची आगरा-लखनऊ इंटरसिटी का यही हाल रहा। भीड़ की वजह से सैकड़ों यात्री ट्रेन में नहीं चढ़ पाए। प्लेटफार्म पर भीड़ अधिक देख स्टेशन मास्टर ने कंट्रोल को सूचना दी।
विज्ञापन

इसके एनाउंसमेंट किया जाने लगा कि यात्री किसी भी ट्रेन में लटक कर सफर न करें। कुछ देर में दूसरी ट्रेन आने वाली है, जिसे रोकर सभी को बैठाया जाएगा। इसके बाद 10 बजकर 30 मिनट पर टूंडला-गुहाटी एक्सप्रेस का पांच मिनट के लिए रूरा स्टेशन पर ठहराव दिया गया। ट्रेन के पहुंचने पर रेलवे सुरक्षा कर्मियों ने सभी को बैठाकर रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि कुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ होने पर एक नई ट्रेन का इमरजेंसी ठहराव किया गया। जिससे यात्रियों का सकुशल रवाना कराया गया है। रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि कुंभ के लिए स्पेशल ट्रेनें चल रही है। यदि उनसे भी भीड़ नियंत्रित नहीं हो पा रही है तो इमरजेंसी के लिए ट्रेनों को रोका जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed