{"_id":"6723a6045fde00902505ec3b","slug":"crowd-gathered-at-bus-stand-and-railway-station-fighting-for-seats-etawa-news-c-216-1-etw1004-117483-2024-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर उमड़ी भीड़, सीट के लिए रही मारामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर उमड़ी भीड़, सीट के लिए रही मारामारी
Thu, 31 Oct 2024 09:15 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Thu, 31 Oct 2024 09:15 PM IST
विज्ञापन
फोटो 04
फोटो 05
निजी वाहन चालकों ने उठाया मौके का फायदा, वसूला मनमाना किराया
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। दिवाली पर घर जाने को लेकर लोगों की भीड़ बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर देखने को मिली। बस स्टैंड पर लोग बसों का इंतजार करते नजर आए। स्टेशन पर ट्रेन में बैठने के लिए जद्दोजहद करते दिखे। सीटों के लिए मारामारी रही। काफी लोगों ने निजी वाहनाें की मदद ली। मौके का फायदा उठाते हुए निजी वाहन चालकों ने मनमाना किराया वसूला।
दिवाली व भैयादूज पर घर आने-जाने वालों का सिलसिला जारी है। नगर के रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर यात्री लगातार पहुंच रहे हैं। रोडवेज बसों ने अतिरिक्त फेरे भी लगने शुरू हो गए। गुरुवार को सुबह से रेलवे स्टेशन और रोडवेज पर यात्रियों की काफी भीड़ रही। बस स्टैंड पर यात्री बसों का इंतजार करते नजर आए। यात्रियों को वाहनों में चढ़ने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। प्राइवेट बसों में काफी भीड़ देखी गई।
इसके अलावा शहर के सभी चौराहों पर यात्रियों की भीड़ दिखाई दी। सामान व उपहारों से लदे हुए लोग सवारियों का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान निजी वाहन चालकों ने मनमाना किराया वसूला। चालकों ने अपने वाहन में क्षमता से अधिक सवारियों को लादकर मनमाना किराया वसूला।