फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Cross report in the case of shooting the young man

युवक को गोली मारने के मामले में क्रास रिपोर्ट

Mon, 12 Jul 2021 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Cross report in the case of shooting the young man
झींझक। कस्बा के गांधी नगर मोहल्ले में गाली गालौज के विरोध में गोली मारने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी की मां की तहरीर पर गोली लगने से घायल युवक समेत छह लोगों के खिलाफ मारपीट, बलवा व धमकी की रिपोर्ट दर्ज की है। घटना 7 जुलाई की है।
विज्ञापन

कस्बा के गांधी नगर मोहल्ले की रेखा देवी पत्नी जयराम ने मंगलपुर पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि दिनांक 7 जुलाई की शाम वह घर पर बैठी थी। तभी रिंकू उर्फ सुशील गाली गालौज करने लगा। विरोध करने पर वह भाई राजकुमार, संतोष, पिता रामऔतार और भतीजे विकास व आकाश के साथ आया।
विज्ञापन

सभी ने मिलकर पति जयराम व परिवार के छोटू उर्फ धर्मवीर, गोविंद व राधेकृष्ण को पीट कर घायल कर दिया। बता दें कि 7 जुलाई की शाम को ही मोहल्ले के संविदा सफाई कर्मी रिंकू उर्फ सुशील को मोहल्ले के ही ठेका सफाई कर्मी राधेकृष्ण ने गाली गालौज के बाद गोली मारकर घायल कर दिया था। उसका भतीजा योगेंद्र तमंचे की बट से पिटाई में घायल हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल रिंकू उर्फ सुशील का हैलट में उपचार हो रहा है। उसके भतीजे सोनू की तहरीर पर पुलिस ने राधेकृष्ण, भाई छोटू, गोविंद व पिता जयराम पर हत्या के प्रयास कीं रिपोर्ट दर्ज की है। एसएसआई राजेश कुमार ने बताया कि दूसरे पक्ष की तहरीर पर रिंकू समेत छह पर रिपोर्ट दर्ज की है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed