फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Crocodile attacks a teenager while bathing in Chambal

Kanpur News: चंबल में नहाने वक्त किशोर पर मगरमच्छ ने बोला हमला

Thu, 19 Jun 2025 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Crocodile attacks a teenager while bathing in Chambal
मगरमच्छ के हमले से घायल प्रशांत। - फोटो : मगरमच्छ के हमले से घायल प्रशांत।
उदी। चंबल नदी में नहाते वक्त गुरुवार दोपहर किशोर पर मगरमच्छ ने हमला बोल दिया। किशोर के चिल्लाने पर चरवाहों ने किसी तरह मगरमच्छ को भगाया। मगरमच्छ के हमले से किशोर के दाहिने पैर व कंधे पर घाव हो गए। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

बढ़पुरा थाना क्षेत्र के ग्राम जरहौली के ढकरा की नरिया निवासी प्रशांत (14) पुत्र बलवीर उर्फ बल्ली अपने गांव के अन्य चार साथियों के साथ भैंस को चंबल नदी में पानी पिलाने गया। जानवरों पानी पिलाने के दौरान प्रशांत साथियों के साथ नदी में नहाने लगा। इस दौरान मगरमच्छ ने बच्चों पर हमला बोल दिया। मगरमच्छ का हमला देख अन्य बच्चे तो नदी से बाहर भाग निकले, लेकिन प्रशांत के भागने के दौरान मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

इससे उसके दाहिने पैर व कंधे पर काफी घाव हो गए। बच्चों की चीख पुकार सुनकर आसपास मौजूद चरवाहों ने पानी में कूदकर मगरमच्छ पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। तब जाकर मगरमच्छ ने प्रशांत को छोड़ा। इसके बाद प्रशांत को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed