फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   criminal ministers of yogi cabinet

योगी के इन 20 मंत्रियों के खिलाफ दर्ज हैं आपराधिक मामले, ये हैं कराेड़पति

Tue, 21 Mar 2017 09:54 PM IST
हिमांशु मिश्र, अमर उजाला कानपुर
हिमांशु मिश्र, अमर उजाला कानपुर Updated Tue, 21 Mar 2017 09:54 PM IST
विज्ञापन
criminal ministers of yogi cabinet
मुख्यमंत्री याेगी अादित्यनाथ

यूपी में योगी सरकार के 20 मंत्रियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। 

विज्ञापन

यूपी इलेक्शन वाच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने यूपी सरकार के 47 मंत्रियों में से 44 द्वारा जमा किए गए हलफनामे के आधार पर यह रिपार्ट तैयार की है। रिपोर्ट के अनुसार यूपी के 35 मंत्री करोड़पति हैं, जबकि पंजाब के 9 मंत्री करोड़पति हैं।

ये भी पढ़ें : सीएम बनते ही सुपर एक्शन में योगी, युवाओं के लिए कर दिया ये बड़ा एेलान

विज्ञापन

80 फीसदी मंत्री करोड़पति 
इस रिपोर्ट में डेटा उपलब्ध न होने की वजह से यूपी के तीन मंत्रियों-दिनेश शर्मा, स्वतंत्रदेव सिंह और मोहसिन रजा के बारे में विश्लेषण उपलब्ध नहीं है। रिपोर्ट में कहा गया है, ' यूपी के 44 मंत्रियों में से 20 (45 फीसदी) ने बताया है कि उनके ख‍िलाफ आपराधिक मामला दर्ज है. इनमें से 35 मंत्री (80 फीसदी) करोड़पति हैं। इन 44 मंत्रियों की औसत संपत्ति 5.34 करोड़ रुपये है।'

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : ये है यूपी में भाजपा का मुस्लिम मंत्री, जानिए क्या है इनकी खासियत

चोरी, डकैती जैसे गंभीर मामले 
रिपोर्ट के अनुसार मंत्रियों के ख‍िलाफ दर्ज मामलों में डकैती, चोरी, धोखाधड़ी जैसे गंभीर मामले हैं। रिपोर्ट के अनुसार इलाहाबाद दक्ष‍िण के विधायक और मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी कुल 57.11 करोड़ की संपत्त‍ि के साथ सबसे अमीर मंत्री हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास कुल 71 लाख रुपये की संपत्ति है, जबकि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौय की कुल संपत्त‍ि 9 करोड़ रुपये की है। रिपोर्ट के अनुसार यूपी के 7 मंत्री 10वीं और बारहवीं पास, जबकि 37 मंत्री ग्रेजुएट या पोस्टग्रेजुएट हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed