फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   youth murdered

युवक की गोली मारकर हत्या

Sun, 14 Feb 2016 01:41 AM IST
अमर उजाला, ब्यूरो
अमर उजाला, ब्यूरो Updated Sun, 14 Feb 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
youth murdered
कल्याणपुर बुद्धा पार्क में शनिवार को दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। हालांकि पार्क के गार्ड की सूचना पर पहुंची पुलिस को युवक के पास से छिबरामऊ और गुरसहायगंज के दो टिकट मिले हैं।
विज्ञापन


इन टिकटों के आधार पर ही पुलिस दोनों जगहों की पुलिस से संपर्क कर शव की शिनाख्त कराने में लगी है। आशंका जताई जा रही कि युवक की हत्या उसके जानने वालों ने ही की है। क्योंकि पार्क के अंदर जाने का एक ही गेट है और वहां पर तीन चार गार्ड तैनात रहते हैं।
विज्ञापन


ऐसे में जबरदस्ती युवक को अंदर ले जाते तो गार्डों को जरूर पता चलता। दोपहर करीब डेढ़ बजे कुछ बच्चे पार्क के पिछले हिस्से में बेर तोड़ने पहुंचे। उन्होंने खून से लथपथ शव देखकर गार्ड राजेश सिंह को जानकारी दी। गार्ड की सूचना पर एसपी पश्चिम शचींद्र पटेल, सीओ राजेश सिंह और इंस्पेक्टर ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को युवक के पास से दो टिकट मिले हैं। एक रोडवेज बस का टिकट है जो कि छिबरामऊ से गुरसहायगंज का और दूसरा ट्रेन का टिकट है, जो गुरसहायगंज से कानपुर तक का है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा कि युवक छिबरामऊ का हो सकता है। पुलिस ने मौके से खून लगा एक टाइल्स भी कब्जे में लिया है। हालांकि उसके सिर पर जिस तरह का घाव है, वह गोली का ही लग रहा है।

युवक के मिलने वाले हैं हत्यारे
वारदात में एक बात तो स्पष्ट है कि हत्या उसके जानने वालों ने ही की है। क्योंकि गेट पर तैनात गार्डों का भी कहना है कि उनके सामने ऐसे किसी युवकों ने एंट्री नहीं की है, जिनमें जरा भी जोर जबरदस्ती नजर आई हो।


एक बात और हत्यारे शहर के भी हो सकते हैं, जिन्होंने युवक को यहां किसी बहाने से बुलाया हो और उसकी हत्या कर दी हो। वारदात को पार्क के पिछले हिस्से में अंजाम दिया गया। आरोपियों को जानकारी थी कि यहां सुनसान रहता है और पिछला गेट भी बंद रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed