फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   young man caught stealing from Anandeshwar Temple

आनंदेश्वर मंदिर में चोरी करते युवक को पकड़ा

Wed, 14 Jan 2015 03:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Wed, 14 Jan 2015 03:00 AM IST
विज्ञापन
young man caught stealing from Anandeshwar Temple
परमट स्थित आनंदेश्वर मंदिर में सोमवार देर रात चोरी का प्रयास करते एक युवक को पकड़ा गया। युवक मेन मंदिर की दीवार में लगे एग्जास्ट फैन के होल से भीतर दाखिल हुआ।
विज्ञापन


उसके बिजली केतारों को आपस में टच करने से हुए शार्ट सर्किट होने से मंदिर में अंधेरा छा गया। इस पर चौकीदार को शक हुआ। उसने महंत और कर्मचारियों को जगाया।
विज्ञापन


महंत और कर्मचारियों ने मंदिर को घेरकर चोर को पकड़ लिया। उसे मंदिर परिसर में जमकर पीटा पर युवक सभी को चकमा देकर भागा और गंगा नदी में कूदकर भाग निकला।

ग्वाटोली थाने में महंत ने तहरीर और सीसीटीवी कैमरे केफुटेज दिए हैं। एसओ का कहना है कि मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

आनंदेश्वर मंदिर के महंत रमेश पुरी ने बताया कि सोमवार रात करीब सवा बजे मंदिर केकपाट बंद हुए थे।  चौकीदार शांति अवस्थी मंदिर की सुरक्षा में तैनात था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात करीब दो बजे चौकीदार ने उन्हें मुख्य मंदिर की बिजली अचानक गुल होने की सूचना दी। जबकि मंदिर के दूसरे हिस्सों में आ रही थी। कर्मचारियों ने मंदिर का एक शटर उठाने का प्रयास किया तो वह भीतर से बंद मिला।

कर्मचारियों ने शटर खोला तो भीतर परमट घाट पर अवैध तरीके से रह रहे श्रीराम मल्लाह का रिश्तेदार बरगदिया नजर आया। बकौल महंत उन्होंने कर्मचारियों की मदद से उसे दबोच लिया। जमकर पीटा।

अचानक बरगदिया जमीन से उठा और कर्मचारियों को धक्का देकर भाग निकला। महंत के मुताबिक बरगदिया की सारी करतूत मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हैं।


मंदिर में हथौड़ा, साबड़ और रस्सी मिली है। एसओ के मुताबिक महंत की तहरीर के आधार पर बरगदिया के खिलाफ चोरी के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा  रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed