फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   young man body was found hanging from a tree auraiya

पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या का अंदेशा

Wed, 26 Oct 2016 01:17 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 26 Oct 2016 01:17 PM IST
विज्ञापन
young man body was found hanging from a tree auraiya
युवक की मौत पर पहुंची पुलिस, औरैया - फोटो : अमर उजाला
औरैया में बुधवार सुबह इंटर कॉलेज के एक छात्र का शव पेड़ से लटका मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। सुबह शौच के लिए जा रहे ग्रामिणों ने शव पेड़ पर टंगा देख पुलिस व मृतक के परिजनों को सूचित किया। मृतक के परिजनों ने ग्राम प्रधान पर युवक की हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए ले जाने को कहा तो ग्रामिण बौखला गए। उन्होंने शव को ले जाने से मना कर दिया। उनका कहना था वे मीडिया की मौजूदगी में ही शव को हाथ लगाने देंगे। लगभग 4 घंटे बाद कुछ मृतक के शव को ले जाने दिया गया।    
विज्ञापन

 
अजीतमल थानाक्षेत्र गांव निवाड़ी निवासी बलराम दिवाकर(44) के दो रोहित और नीरज नाम के दो पुत्र हैं। छोटा बेटा नीरज दिल्ली में पढ़ाई कर रहा है जबकि बड़ा बेटा रोहित पिता के साथ रहकर निवाडी़ के इंटर कॉलेज से पढ़ रहा था। पत्नी रामजानकी का पहले ही स्वर्गवास हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 

रातों-रात रोहित घर से हुआ गायब

young man body was found hanging from a tree auraiya
युवक की मौत पर जमा हुए ग्रामीण, औरैया - फोटो : अमर उजाला
बलराम ने पुलिस को बताया मंगलवार रात 8 बजे वह बेटे रोहित को घर पर छोड़कर खेतों में पानी देने गया था। सुबह लौटा तो रोहित घर पर नहीं था। अगले दिन करीबन 6 बजे गांववालों ने उसे बताया कि उसके बेटे का शव गांव के बाहर पेड़ पर लटका है। 

 

गांव के प्रधान पर युवक की हत्या का संदेह

young man body was found hanging from a tree auraiya
मृतक रोहित की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
पिता ने बताया कुछ दिनों पहले गांव के प्रधान के साथ उसका विवाद हो गया था। इसलिए हत्या का शक उसी पर है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है और शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed