फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   young man arrested in the charge of preplan attack

बिगड़ा खेल, अब जाएंगे जेल

Mon, 30 Mar 2015 02:46 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Mon, 30 Mar 2015 02:46 AM IST
विज्ञापन
young man arrested in the charge of preplan attack
विरोधी को फंसाने के लिए शास्त्रीनगर के सौरभ ने खुद पर गोली चलवाई, पर गोली उसकी जगह सड़क किनारे सो रहे रिक्शा चालक पुत्तीलाल की बांह में जा धंसी। हिम्मत करके पुत्तीलाल ने एक आरोपी को दबोच लिया। वह पुलिस बुलाने के लिए शोर मचाने लगा तभी सौरभ ने रिक्शे वाले को अस्पताल ले जाने की बात कहकर आरोपी को भगा दिया।
विज्ञापन


सौरभ अपने एक दोस्त के साथ खुद पुत्तीलाल को लेकर हैलट पहुंचा। इसी बीच काकादेव पुलिस भी अस्पताल आ गई। पुत्तीलाल के बयान और घटनास्थल पर पूछताछ में सौरभ का ड्रामा खुल गया। सौरभ को हिरासत में लेकर पुलिस उसके साथी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


शास्त्रीनगर निवासी सौरभ उर्फ छोटू ने पुलिस को बताया कि वह साथियों के साथ क्रिकेट मैच खेलने जा रहा था इसी बीच एक इनोवा आई, उसमें मोनू नेता, हिमांशु, आशू एवं अजय पाल समेत पांच लोग थे। ये लोग वाहन से उतरे और गोली चला दी। गोली जमीन से लड़ते हुए पुत्तीलाल के हाथ में जा धंसी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुत्तीलाल ने ललकारा तो आरोपी भाग निकले। पुलिस की एक टीम ने घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की तो इनोवा के बारे में कोई कुछ नहीं बता सका। शक होने पर स्वरूपनगर सीओ सुशील घुले और एसओ उदय प्रताप यादव हैलट पहुंचे और पुत्तीलाल से पूछताछ की।

उसने बताया कि वह रिक्शे पर सो रहा था। इसी बीच फायर हुआ और गोली उसकी बांह में लगी। फिर भी उसने एक बाइक वाले को पकड़ लिया। सौरभ की ओर इशारा करके पुत्तीलाल ने बताया कि इन्होंने कहा कि चचा इसे छोड़ो, पहले अस्पताल चलो। इसी बीच आरोपी भाग गया।

यह सुनकर पुलिस ने सौरभ को हिरासत में ले लिया।  एसओ ने बताया कि जांच में पता चला है कि पिछले साल सौरभ और उसके दोस्त भूपेंद्र का कुछ लोगों से झगड़ा हुआ था।


इस मामले में आईजी के निर्देश पर मोनू नेता, हिमांशु और उसके साथियों पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। अब दोबारा उन्हें फंसाने के लिए यह साजिश रची गई। फायर करने वाले आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed