राह चलते पति-पत्नी को रोका, फिर कहा- 'नाच बसंती नाच'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद में रावण दहन देखने के बाद पति के साथ घर लौट रही महिला को चार युवकों ने रास्ते में घेर लिया। चारों ने महिला पर नाचने का दबाव बनाया। मना करने पर उन्होंने पति समेत महिला की पिटाई कर दी।
शहर कोतवाली के मोहल्ला गिहार कालोनी लकूला निवासी गीता ने मोहल्ले के श्याम सिंह जाटव, रक्षाराम जाटव, रामदेव जाटव, चंदन जाटव के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई है। इसमें कहा गया कि वह मंगलवार को क्रिश्चियन इंटर कालेज में रावण दहन देख कर वापस घर लौट रही थी।
पांचालघाट रोड पर चारों युवकों ने उसे जबरदस्ती रोक लिया और कहा 'नाच बसंती नाच।' महिला ने इसका विरोध किया तो नाराज होकर चारों ने उसको और उसके पति को पीटना शुरू कर दिया। इस मारपीट में वह और उसका पति घायल हो गया।