फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   woman murdered in fatehpur

मामी के सीने में तमंचा सटा भांजे ने मारी गाेली, यह थी हत्या करने की वजह

Sun, 31 Dec 2017 09:09 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 31 Dec 2017 09:09 PM IST
विज्ञापन
woman murdered in fatehpur
डेमो पिक
यूपी के फतेहपुर में बटाई पर खेत छोड़ने के अल्टीमेटम से नाराज भांजे ने विधवा मामी की सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारा भांजा फरार हो गया। बच्चों ने रोते हुए गांव के लोगों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र की कमलापुर ग्रामसभा के मजरा मातादीनखेड़ा निवासी मंजू यादव (42) पत्नी स्वर्गीय रघुनाथ यादव ने अपनी छह बीघा खेती बांगरमऊ के गांव दूबरपुरवा निवासी भांजे कल्लू यादव पुत्र रोशनलाल को आठ साल से बटाई पर दे रखी थी। हर बार उपज कम बताकर बराबर हिस्सा न देने को लेकर विवाद के बाद मंजू ने इस बार अपने खेत उसे बटाई पर देने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


वह गांव के एक व्यक्ति को बटाई पर खेत देना चाहती थीं। इसको लेकर बात भी चल रही थी। इसकी जानकारी होने के बाद से कल्लू नाराज था। मामी और भांजे में इसी बात पर कई बार विवाद भी हुआ था। उसने बटाई पर खेत लेने आने वाले लोगों को धमकाया भी था। इस बार कल्लू ने खेत में गेहूं की फसल बोई थी। मंजू ने साफ कह दिया था कि गेहूं की फसल कटने के बाद वह (कल्लू) खेत छोड़ दे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार देर रात कल्लू गेहूं की सिंचाई कर घर पहुंचा। वह मामी से विवाद करने लगा। पास में ही सो रहे मंजू के बेटे राजनारायण (13) और जगतनारायण (8) की नींद खुल गई। विवाद से आग बबूला कल्लू ने कमर से तमंचा निकाल लिया। उसने मामी मंजू के सीने में सटाकर गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर दोनों बच्चे सहम गए। गोली मारने के बाद कल्लू भाग निकला।


गोली की आवाज से पड़ोसियों की नींद खुल गई। दोनों बच्चे रोते हुए घर के बाहर भागे। जानकारी पर थानाध्यक्ष धर्मवीर सिंह मौके पर पहुंचे। शुरुआती जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंजू के भतीजे कृपाशंकर यादव ने कल्लू यादव के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। एसओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि मृतका के भतीजे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed