फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Wife killed husband along with daughter in hardoi

पति को दर्दनाक मौत देने के लिए बेटी को बनाया साथी, फिर लाश को ऐसे लगाया ठिकाने

Wed, 16 Oct 2019 01:55 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 16 Oct 2019 01:55 PM IST
विज्ञापन
Wife killed husband along with daughter in hardoi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
हरदोई जिले में गुरुवार को निर्मम हत्या का एक मामला सामने आया है। यहां पत्नी ने पति को मौत के घाट उतारने के लिए बेटी को साथी बनाया। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। 
विज्ञापन


यह घटना मल्लावां कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सुत्तापुर मजरा बरौना की है। यहां आशिक हुसैन (35) पुत्र शौकत अली की ईटों से सिर कुचकर हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह लगभग तीन बजे उसका शव घर के बाहर पत्नी नूरी और पुत्री मुस्कान द्वारा फेंके जाने का आरोप है।
विज्ञापन

मृतक के भाई राहत हुसैन के मुताबिक नूरी का मायका उन्नाव जनपद के बांगरमऊ थाना क्षेत्र के ग्राम जोगिकोट में है। आरोप है कि शादी के बाद से नूरी अधिकांश अपने मायके में ही रहती थी। मोहर्रम से तीन दिन पहले नूरी अपनी ससुराल आई थी और इसके बाद से पति के साथ लगातार उसका विवाद हो रहा था।

पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। मल्लावां कोतवाल शिव शंकर सिंह ने बताया कि पत्नी नूरी और पुत्री मुस्कान के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed