{"_id":"5f42abe38ebc3e3d1f2a798e","slug":"wife-beaten-to-death-after-a-dispute","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विवाद के बाद पत्नी को डंडे से पीटकर मार डाला, मम्मी-पापा के झगड़े का बेटी ने बनाया वीडियो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
विवाद के बाद पत्नी को डंडे से पीटकर मार डाला, मम्मी-पापा के झगड़े का बेटी ने बनाया वीडियो
Sun, 23 Aug 2020 11:28 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 23 Aug 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्हौर के अरौल वरैइनपुरवा गांव में पति ने अपनी पत्नी को सिर पर डंडे मार कर मौत के घाट उतार दिया। ग्रामीण दौड़े तो पति भाग गया। इंस्पेक्टर बिल्हौर मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम बुलाकर छानबीन की।
कोतवाली इंस्पेक्टर संतोष अवस्थी ने बताया कि अरौल वरैइनपुरवा गांव निवासी लक्ष्मण चौरसिया का विवाह 8 साल पहले फतेहपुर निवासी आशा चौरसिया (32) से हुआ था। परिजनों ने पूछताछ में बताया कि शादी के एक साल बाद ही लक्ष्मण बात-बात पर झगड़ा करने लगा।
आशा ने दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में वाद भी न्यायालय में कर रखा था। दोनोंअलग-अलग रहते थे। छह वर्षीय पुत्री छवि है। रविवार दोपहर बाद खेतों से लौटे लक्ष्मण की पत्नी आशा से कहासुनी होने लगी तो लक्ष्मण डंडे से आशा पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आशा की मौके पर ही मौत हो गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।

मम्मी-पापा के झगड़े का बेटी ने बनाया वीडियो
अरौल वरैइनपुरवा गांव में पति लक्ष्मण चौरसिया द्वारा पत्नी आशा को डंडे से पीट-पीटकर कर मौत के घाट उतारने का वीडियो उसकी पुत्री छवि ने अपने मोबाइल से बना लिया। पुलिस पूछताछ में छवि ने बताया कि पापा अक्सर मम्मी से गाली-गलौज करते थे।
मम्मी बहुत परेशान रहती थी, पापा तो दादी के साथ रहते थे। मम्मी खेतों पर काम कर गुजर बसर कर रही थी। पुलिस मामले को आर्थिक दिक्कतों और पति-पत्नी के मध्य चले आ रहे लंबे विवाद का फैसला न होना भी मान रही है।
पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया
अरौल वरैइनपुरवा गांव में महिला की हत्या के बाद कोतवाली पुलिस रविवार देररात आंकिन रोड के समीप खेतों से एक ग्रामीण को पकड़ा। पकड़े गए युवक की पहचान लक्ष्मण चौरसिया के रूप में हुई है। लेकिन पुलिस अभी इससे इनकर कर रही है।