फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   up cop killed by hit to the head

सिपाही की हत्या : अज्ञात हमलावर ने सिर पर किए कई वार

Thu, 01 Dec 2016 05:10 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 01 Dec 2016 05:10 PM IST
विज्ञापन
up cop killed by hit to the head
डेमो
इटावा में एक युवक की किन्ही अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी है। मृतक का शव इटावा के नीनापुरा के पास पड़ा मिला। मृतक के सिर पर कई वार किए गए हैं। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त की है। 
विज्ञापन

 

मृतक की पहचान इटावा वैदपुरा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम नगला का सेमर अधियापुर निवासी सुधीर यादव(45) के रूप में हुई है। वह मथुरा के बरसाना में सिपाही के पद पर तैनात था। इस समय मौके पर एसएसपी शिवहरी मीना सहित पुलिस अधिकारी मौजूद है। क्राइम ब्रांच व विधि विज्ञान की टीम समेत डॉग स्कॉयड को मौके पर जांच में लगाया गया है। 

विज्ञापन

 

बताया जा रहा है कि सुधीर बुधवार शाम को अपने घर से निकले थे। लेकिन शाम 7 बजे के आसपास बेटी ने उन्हें फोन कर बैग लूट लिए जाने की जानकारी दी। इसके बाद सुधीर घर वापस आने लगे। बीच रास्ते में ही उनकी हत्या कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

घटनास्थल से एक साईकिल बरामद हुई है। जो सिपाही की नहीं है। सिपाही का मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड और नगदी समते पुलिस विभाग का आई कार्ड भी गायब है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed