{"_id":"583fbcf64f1c1b0f1ede73e3","slug":"up-cop-killed-by-hit-to-the-head","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही की हत्या : अज्ञात हमलावर ने सिर पर किए कई वार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिपाही की हत्या : अज्ञात हमलावर ने सिर पर किए कई वार
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 01 Dec 2016 05:10 PM IST
विज्ञापन
डेमो
इटावा में एक युवक की किन्ही अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी है। मृतक का शव इटावा के नीनापुरा के पास पड़ा मिला। मृतक के सिर पर कई वार किए गए हैं। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक की पहचान इटावा वैदपुरा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम नगला का सेमर अधियापुर निवासी सुधीर यादव(45) के रूप में हुई है। वह मथुरा के बरसाना में सिपाही के पद पर तैनात था। इस समय मौके पर एसएसपी शिवहरी मीना सहित पुलिस अधिकारी मौजूद है। क्राइम ब्रांच व विधि विज्ञान की टीम समेत डॉग स्कॉयड को मौके पर जांच में लगाया गया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि सुधीर बुधवार शाम को अपने घर से निकले थे। लेकिन शाम 7 बजे के आसपास बेटी ने उन्हें फोन कर बैग लूट लिए जाने की जानकारी दी। इसके बाद सुधीर घर वापस आने लगे। बीच रास्ते में ही उनकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
घटनास्थल से एक साईकिल बरामद हुई है। जो सिपाही की नहीं है। सिपाही का मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड और नगदी समते पुलिस विभाग का आई कार्ड भी गायब है।