फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Uncle of bride disturbed marriage

दुल्हन के फूफा ने शादी में मचाया उत्पात, फायरिंग-तोड़फोड़ से मची भगदड़, दूल्हा जान बचाके भागा

Thu, 17 Nov 2016 07:48 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 17 Nov 2016 07:48 PM IST
विज्ञापन
Uncle of bride disturbed marriage
अफरातफरी में जान बचाने के लिए भाग रहे कुछ बाराती और जनाती चुटहिल भी हो गए
भतीजी की शादी दूसरी जगह किए जाने से नाराज होकर लड़की के फूूफा ने इटावा में शादी के दौरान जमकर उपद्रव किया। उसने फायरिंग और तोड़फोड़ की।  
विज्ञापन

किशनी मार्ग स्थित एक गेस्ट हाउस में बुधवार को विवाह समारोह था। रात में लड़की पक्ष के फूफा इंदल सिंह निवासी पुनावर कई वाहनों से एक दर्जन से अधिक लोगों के साथ असलहा लेकर समारोह स्थल पर आए और लोगों से मारपीट करने लगे। मेहमानों का खाना आदि फेंक दिया। गेस्ट हाउस में तोड़फोड़ की। जब लोगों ने उन्हें रोका तो गेस्टहाउस के दरवाजे अंदर से बंद कर लिए और फायरिंग की। लोग जान बचाने के लिए भागने लगे। ग्रामीणों और गेस्टहाउस कर्मचारियों की सहायता से पुलिस ने सात उपद्रवियों को पकड़ लिया। उनके पास से दो रायफल भी जब्त की गईं। गेस्ट हाउस संचालक की तहरीर पर थाना पुलिस ने अरविंद कुमार पुत्र अवधेश निवासी खसुया थाना विधूना औरेया, अजयपाल पुत्र विराज सिंह निवासी नगला जादव, हिमांशु पुत्र हाकिम सिंह निवासी खसुया थाना विधूना औरैया इन्दल सिंह पुत्र रामसिंह निवासी पुनावर, राहुल पुत्र रामकुमार निवासी गदहालोट, अमित कुमार पुत्र महेंद्र प्रताप निवासी गदहालोट सौदान सिंह पुत्र उजागर सिंह निवासी तालापार सहित पांच अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। एसओ ने बताया कि गिरफ्तार सातों उपद्रवियों को जेल भेज दिया गया है। 

दूल्हे ने कमरे में छिपकर जान बचाई
उपद्रव कर रहे लोग जब अचानक दूल्हा कुलदीप कुमार और उसके पिता सेवानिवृत्त शिक्षक राम प्रकाश निवासी ऊसराहार को ढूंढने लगे तो वह जान बचाने के लिए भागे और अपने को कमरे में बंद कर लिया। तब जाकर कहीं उनकी जान बची। उपद्रवियों के पकड़े जाने के बाद विवाह की रस्मों को जल्दी में निपटाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed