फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   two children injured by soldier firing

डांसर लड़कियों से अश्लीलता कर रहे ‘नशेबाज सिपाही’ ने चलाई गोलियां, दो बच्चे घायल

Wed, 19 Apr 2017 04:34 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 19 Apr 2017 04:34 PM IST
विज्ञापन
two children injured by soldier firing
पुलिस हिरासत में फायरिंग करने का आरोपी सिपाही सतपाल

नशे में धुत सिपाही ने मुंडन समारोह के दौरान डांस फ्लोर पर नाच रही लड़कियों को जबरन पकड़कर अश्लीलता शुरू कर दिया। लोगों के विरोध पर सिपाही आगबबूला हो गया और ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगा। इस दौरान दो बच्चे गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। मामला यूपी के कानपुर शहर का है। 

विज्ञापन


कानपुर महाराजपुर के नौगवा गौतम गांव में राजू के घर मंगलवार की रात मुंडन समारोह का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान नशे में धुत होकर आये सिपाही सतपाल सिंह यादव ने डांस फ्लोर पर नाच रहीं डांसर लड़कियों से छेड़छाड़ और अश्लीलता शुरू कर दी। लोगों ने विरोध किया तो सिपाही ने पुलिस का रौब दिखाते हुए फायरिंग शुरू कर दी। इससे दो बच्चे घायल हो गए।
विज्ञापन


घायल बच्चों को इलाज के लिए हैलट अस्पताल ले जाया गया है। वहीं पुलिस ने आरोपी सिपाही सतपाल को हिरासत में ले लिया है। जिस रिवॉल्वर से सतपाल ने फायरिंग की थी उसका लाइसेंस पुलिस ने जब्त कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed