{"_id":"5890b03b4f1c1b3c3de81ce1","slug":"troopers-strangled-wife-in-broad-daylight","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े फौजी की पत्नी की गला घोंटकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े फौजी की पत्नी की गला घोंटकर हत्या
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 01 Feb 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर नौबस्ता के भूरेपुरवा में घर पर अकेली फौजी की पत्नी सोमवती (44) की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हत्यारे ने वारदात को लूपपाट का रूप देने के लिए बक्से के ताले तोड़कर सामान को फैलाकर भाग निकला। 100 नंबर की सूचना के बाद एसपी साउथ राकेश जौली फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की। डॉग स्क्वायड और फॉरेसिंक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए।
मूलरूप से फतेहपुर के कसियाव गांव निवासी नंदकिशोर पंजाब के भटिंडा में आर्मी की सिग्रल कोर में हवलदार हैं। उनकी पत्नी सोमवती दो बेटियों आशीर्वाद (8) और श्रेया (6) के साथ भूरेपुरवा स्थित निर्माणाधीन मकान में रहती थीं। सोमवार सुबह दोनों बेटियां स्कूली गई थीं। वह घर अकेली थी। इसी बीच मौका पाकर आए हत्यारे ने उनकी गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद हत्यारे ने वारदात को लूटपाट का रूप देने के लिए बक्से के कुंडे तो तोड़ दिए और अंदर रखा सामान बाहर फेंक दिया।
दोपहर 3 बजे स्कूली की छुट्टी के बाद सोमवती बेटियों को लेने के लिए नहीं पहुंची तो वह साथ ही घर के लिए चल दी। इलाके में रहने वाली सोमवती की बहन पार्वती भी रहती हैं। पार्वती की बेटी कल्पना को दोनों बहनें मिली तो वह उन्हें लेकर घर पहुंच गई। कल्पना ने पुलिस को बताया कि घर का मेनगेट खुला हुआ था। अंदर सामान बिखरा देख मौसी को आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पूरे घर में तलाश की तो मौसी बाथरूम में पड़ी हुई थी।
विज्ञापन
मौसी की हालत देख वह घबरा गई और भागकर अपने घर पहुंचकर मां को जानकारी दी। वह मौके पर पहुंची और बहन का शव देख फफक पड़ीं। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। एसपी साउथ का कहना है कि हत्या की वजह का पता नहीं चल सकी है। हत्यारे ने वारदात को लूटपाट का रूप देने की कोशिश की है। मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।