{"_id":"580c8deb4f1c1bcc75bc193c","slug":"traders-frantically-firing-spoil-twenty-two-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों पर बरसे ‘गुंडे’, गोलियां मारकर सवा दो लाख लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापारियों पर बरसे ‘गुंडे’, गोलियां मारकर सवा दो लाख लूटे
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 23 Oct 2016 04:13 PM IST
विज्ञापन
लूट के शिकार व्यापारियों ने पुलिस को सुनाई दास्तान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर जिले की माझिल पुलिस चौकी से महज चंद कदम की दूरी पर बदमाश ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए व्यापारियों से सवा दो लाख रुपये नगद लूटकर फरार हो गये। व्यापारियों ने पुलिस को घटना की पूरी जानकारी दी। पुलिस बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछा रही है।
विज्ञापन
फतेहपुर हथगाम निवासी मवेशी व्यापारी शब्बीर अपने दामाद बांदा निवासी यासीन व अपने बेटे मुशीर के साथ दो अलग-अलग बाइकों से मवेशी मंडी अजुहा जा रहे थे। तभी पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और तमंचे-रिवॉल्वर से ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग कर नोटों से भरा बैग लूट लिया। फायरिंग के दौरान एक गोली मुशीर के पैर पर लग गई। व्यापारी शब्बीर का कहना है कि बैग में एक लाख 75 हजार रुपये नगद थे। इसके अलावा जरूरी कागजात भी रखे हुए थे। बदमाशों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए लोगों से पूछताछ और दबिश देना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन