फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   throttled wife killed

मायके में रह रही पत्नी को गला घोंटकर मार डाला, फिर बेटे को लेकर हुआ फरार

Sat, 18 Feb 2017 12:29 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 18 Feb 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
throttled wife killed
डेमो पिक
शराब पीकर पति ने मायके में रह रही पत्नी की गला घोंटकर बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद अपने छोटे बेटे को साथ लेकर फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है मामला यूपी के इटावा जिले का है। 
विज्ञापन


इटावा वैदपुरा थाना क्षेत्र के गांव रजमऊ में पति से अनबन के बाद मायके में रह रही विवाहिता की गुरुवार रात उसके पति ने गला घोट कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति एक पुत्र को लेकर भाग निकला। मृ़तका कि पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र के गांव रजमऊ निवासी सिकंदर अली ने पुत्री सितारा बेगम की शादी 12 साल पहले जसवंत नगर थाना क्षेत्र के गांव कुरसेना निवासी हनीफ से की थी।
विज्ञापन


आरोप है कि शराब का लती होने से हनीफ आए दिन सितारा से मारपीट करता था। इससे आजिज आकर वह मायके में रहने लगी। इस बीच दो बार रिश्तेदारों ने पंचायत की। हनीफ के मारपीट नहीं करने का वादा करने के बाद सितारा को ससुराल भेजा दिया, लेकिन छह माह पहले हनीफ ने उसे फिर पीटा और घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सितारा अपने पुत्र फैजान (5) व रियान (3) को लेकर मायके रजमऊ आ गई। वह मायके में अलग से झोपड़ी डाल कर रहने लगी। करीब 15 दिन पूर्व हनीफ भी आ गया और उसके साथ रहने लगा। गुरुवार शाम हनीफ ने शराब पी। दोनों में झगड़ा हुआ। आरोप है कि हनीफ ने सितारा की गला दबाकर हत्या कर दी और छोटे पुत्र रियान को लेकर भाग निकला। शुक्रवार की सुबह जब सितारा झोपड़ी से बाहर नहीं निकली तो उसके पिता सिकंदर अली ने जाकर देखा तो वह मृत पड़ी थी। रियान के साथ हनीफ भी गायब था।


सिकंदर ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सीओ सैफई श्याम सुंदर ग्रोवर, एसओ वैदपुरा जेपी पाल मौके पर पहुंचे। सिंकदर अली की तहरीर पर पुलिस ने हनीफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ सैफई ने बताया कि पति से सितारा का विवाद रहता था इसी को लेकर उसने सितारा की गला दबाकर हत्या कर दी और भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed