UP के बांदा से 'असलहों का जखीरा' जा रहा था MUMBAI, कहीं 'अंडरवर्ल्ड कनेक्शन' तो नहीं?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूरल पुलिस टीम ने नासिक सिटी से तीन लोगों को गिरफ्तार किया। जिनके पास से 25 राइफल, 17 रिवॉल्वर, दो देसी पिस्टल, 4146 कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक 23 वर्षीय राजेंद्र बनसोडे, 19 वर्षीय सलमान अमानुल्ला खान, 27 वर्षीय बद्रीनुमाज अकबर बादशाह उर्फ सुमित ने यूपी के बांदा में गन हाउस में डकैती डालकर हथियार और गोला बारूद लूटे थे। मुंबई भागने के फिराक में ये सभी नासिक पहुंचे थे। चांदवाड़ पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि तीनों बोलेरो गाड़ी से भागे थे। नासिक के एक पेट्रोल पंप पर गाड़ी उन्होंने टैंक फुल कराने के लिए रोकी थी। पेट्रोल पंप वालों ने बताया कि पेट्रोल भराने के बाद उन्होंने रुपये के बदले रिवॉल्वर दिखा दी जिसे देखकर पेट्रोलपंप कर्मी डर गए। इसके बाद पेट्रोल पंप गार्ड ने नासिक रूरल पुलिस कंट्रोल रूम पर घटना की जानकारी दी। चांदवाड़ पुलिस टीम ने चांदवाड़ टोल नाका के पास उन्हें पकड़ लिया।
पुलिस के अनुसार इसके बाद तीनों को थाने लाया गया। वाहन को सीज करने के बाद जब गाड़ी की तलाशी ली गई तो हथियारों का जखीरे के साथ भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद हुआ। पुलिस ने ये भी बताया कि जिस बोलेरो गाड़ी से लुटेरे भागे थे वो गाड़ी मुंबई अंधेरी आरटीओ से रजिस्टर्ड है। तीनों छुपने के लिए मुंबई भाग रहे थे। हथियारों को छुपाने के लिए इन डकैतों ने नवी मुंबई की किसी सुरक्षित जगह को चुना था। नासिक रूरल के एसपी संजय दराडे ने मीडिया को बताया कि यूपी पुलिस को इन डकैतों की जानकारी दे दी है। यूपी पुलिस के आने के बाद ही सभी साक्ष्यों की जांच होगी। इसके बाद बदमाशों को कोर्ट में पेश किया जाएगा और नासिक पुलिस को कस्टडी मिल जाएगी।
ये था पूरा मामला, सीसीटीवी में कैद हुई थी वारदात
यूपी के बांदा में बुधवार देर रात डकैती की एक एेसी वारदात सामने अाई जिसने पिछली सभी घटनाअाें को दरकिनार करते हुये सनसनी फैला दी थी।चाेरी की बस पर सवार हाेकर अाये बदमाशाें ने 50 लाख की राइफल, रिवाल्वर, बंदूकें अाैर कारतूस लूट लिये थे। बदमाशाें ने 50 लाख की राइफल, रिवाल्वर, बंदूकें अाैर कारतूस लूट लिये। ये घटना सीसीटीवी में कैद हाे गई। पुलिस ने इसी अाधार पर अपनी तफ्तीश तेज कर दी है।
बांदा शहर का सबसे व्यस्त स्टेशन रोड इलाके की एक दुकान से लगभग 50 लाख रुपये के असलहे, करीब पांच लाख के चार हजार कारतूस और करीब 50 हजार रुपये लूट लिए। लूटे गए असलहों में राइफल, रिवाल्वर, बंदूकें हैं। डकैतों ने इससे पहले शहर के ही मर्दननाका इलाके से प्राइवेट बस चुराई अाैर चाेरी उसी से दुकान पर पहुंचे। आड़ के लिए दुकान के सामने बस खड़ी करके गैस कटर से दुकान के ताले काटे, चौकीदार को बंधक बनाया और पुलिस को भनक तक नहीं लगी। डीआईजी, एसपी ने भी मौका मुआयना किया। डाग स्क्वायड, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की भी मदद ली गई, पर डकैतों का ठोस सुराग नहीं मिला। डीआईजी ने लापरवाही में ईगल टीम के दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया है।
डकैतों ने रात करीब 12 बजे रेलवे स्टेशन से बमुश्किल एक फर्लांग दूर मुख्य मार्ग पर स्थित पंजाब आर्मरी (सरदार गन हाउस) के सामने चोरी की बस खड़ी की, फिर गैस कटर से दुकान के चारों ताले काट दिए। इसी बीच वहां आए दुकान के चौकीदार 60 वर्षीय रतिराम को दबोच लिया और रस्सी से हाथ-पैर बांधकर मुंह में टेप चिपका कर दुकान के अंदर डाल दिया। गैस कटर से दुकान का लाकर काटकर विभिन्न बोर की डेढ़ दर्जन राइफलें, बंदूकें, रिवाल्वर, पिस्टल व विभिन्न बोर के चार हजार कारतूस लूट लिए। अलमारी में रखे 49,900 रुपये भी लूटे और बस वहीं छोड़कर भाग निकले।
असलहों की कीमत 50 लाख और कारतूसों की कीमत 5 लाख
सीसीटीवी कैमरे में एक बोलेरो जीप भी नजर आ रही है। उसमें दो लोग दिखाई दे रहे हैं। पुलिस देर रात तक लूटे गए असलहों की सही संख्या पता नहीं कर सकी थी। लूटे गए असलहों में बिक्री के लिए रखे नए शस्त्रों के अलावा निकाय चुनाव में जमा कराए गए असलहे भी थे। पुलिस ने दुकान के सारे अभिलेख कब्जे में ले लिए हैं। स्टाक रजिस्टर से शस्त्रों का मिलान किया जा रहा है।
बस चुराकर लाई गई थी, इसका खुलासा सुबह हुआ, जब छानबीन के दौरान मालिक ने बस चोरी होने की बात बताई। घटनास्थल से बमुश्किल 100 मीटर दूर स्टेशन तिराहे पर पुलिस की पिकेट ड्यूटी रहती है। रात को शहर में सात ईगल टीमें गश्त करती हैं। यूपी-100 भी आधा दर्जन हैं। इसके बावजूद इतनी बड़ी वारदात हो गई। सूचना मिलते ही डीआईजी ज्ञानेश्वर तिवारी, एसपी शालिनी सहित क्षेत्राधिकारी, कोतवाली प्रभारी डीपी तिवारी आदि मौके पर पहुंचे। स्टेशन रोड की घटना के समय ड्यूटी पर लगाई गई ईगल बाइक टीम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। इसमें दो सिपाही हैं। घटना के खुलासे के लिए चार टीमें, कई थानाध्यक्ष, सब इंस्पेक्टर के अलावा पड़ोसी जिला महोबा के पुलिस अधीक्षक को भी लगाया गया।
डीआईजी ने बताया कि अपर पुलिस अधीक्षक से जांच कराई जा रही है। जिन पुलिसकर्मियों की लापरवाही पाई जाएगी, उन पर भी सख्त कार्रवाई होगी। पूरे चित्रकूटधाम मंडल में बदमाशों की तलाश की जा रही । पुलिस ने दुकान मालिक हरमिंदर सिंह की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ डकैती की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। नासिक पुलिस से सूचना पाते ही बांदा से एक पुलिस टीम हथियार लूटने वाले बदमाशों से पूछताछ के लिए नासिक निकल चुकी है।