{"_id":"586147b54f1c1b741aeeb596","slug":"three-girls-raped","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिडेन कैमरा लगाकर जीजा ने किया बलात्कार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हिडेन कैमरा लगाकर जीजा ने किया बलात्कार
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 26 Dec 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमरे में हिडेन कैमरा लगाकर नाबालिग साली के साथ जीजा ने बलात्कार किया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। कानपुर के पनकी और चकेरी थानों में रेप, गैंगरेप के अलग-अलग तीन मामले दर्ज किए गए हैं।
नशीला पदार्थ खिलाकर रेप किया
बिल्हौर निवासी कक्षा 11 की छात्रा का आरोप है कि पनकी निवासी जीजा 12 अगस्त को दीदी की तबियत खराब होने का बहाना बनाकर उसे घर लेने आए। वह पनकी की बजाए रामादेवी के खाली कमरे में उसके लेकर पहुंचे। यहां नशीला पदार्थ खिलाकर रेप किया और हिडेन कैमरे से वीडियो भी बनाया। इसके बाद पनकी लाकर कई दिनों तक जीजा ने उसका शारीरिक शोषण किया। सोमवार को जीजा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
घर में घुसकर रेप का आरोप
चकेरी निवासी महिला का आरोप है कि 19 अक्तूबर को पड़ोसी तौसीफ अपने तीन अन्य साथियों के साथ उनके घर में जबरन घुस आया। आरोप है कि रेप के अलावा उसने महिला का अश्लील एमएमएस भी बनाया। महिला ने परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद पुलिस ने महिला की ओर से रेप का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
चलती वैन में महिला से गैंगरेप
चकेरी में महिला ने चलती वैन में गैंगरेप का आरोप लगाया है। महिला के मुताबिक 16 अक्तूबर को जब वह रामादेवी में किसी सवारी वाहन का इंतजार कर रही थी, तभी एक वैन ने उन्हें लिफ्ट दी। रास्ते में वैन सवार राज उर्फ रज्जन व उसके तीन अन्य साथियों ने उसके साथ रेप किया। चेन और रुपये भी लूटे। पुलिस के मुताबिक कोर्ट के आदेश पर गैंगरेप का मामला दर्ज किया गया है।