फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Theft in Kanpur's Ashram

ओमकार आश्रम से 15 लाख कैश, ढाई लाख के गहने और प्रॉपर्टी के कागजात 'गायब'

Sat, 23 Dec 2017 11:24 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 23 Dec 2017 11:24 AM IST
विज्ञापन
Theft in Kanpur's Ashram
आश्रम में लगा था ताला, खिड़की की ग्रिल काटकर वारदात
यूपी के कानपुर में चोरों ने इस बार आश्रम को अपना निशाना बनाया। बर्रा हरदेव नगर स्थित ओमकार आश्रम की खिड़की काट कर घुसे चोर 15 लाख रुपये कैश, ढाई लाख के गहने और प्रापर्टी के कागजात लेकर भाग निकले। देर शाम आश्रम के स्वामी गोपाला नंद थाने पहुंचे और तहरीर दी।  
विज्ञापन


आश्रम में स्वामी गोपाला नंद अपने शिष्य अखिलेश के साथ रहते हैं। स्वामी ने बताया कि शुक्रवार दोपहर वह हंसपुरम नौबस्ता निवासी विनोद मिश्रा के घर हवन पूजन करने गए थे। अखिलेश भी आश्रम में ताला लगाकर एक शिष्य के घर चला गया था। शाम करीब छह बजे वह आश्रम लौटे तो मेन गेट का ताला खोलकर अंदर गए। अंदर जाकर देखा तो मुख्य कमरे की खिड़की की ग्रिल कटी मिली। कमरे में रखी अलमारी और लॉकर खुला पड़ा था। अलमारी और बक्सों से चोर 15 लाख रुपये, ढाई लाख के जेवर और मकान की रजिस्ट्री के कागजात पार कर ले गए। स्वामी के मुताबिक नगदी उन्होंने आश्रम का निर्माण कराने के लिए शिष्यों से जुटाई थी। जेवर शिष्या किरन के थे, उसने सुरक्षा के लिहाज से जेवर यहां रखे थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed