फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The police had occupied the house

मकान में पुलिस करवा रही कब्जा!

Wed, 14 Jan 2015 02:52 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Wed, 14 Jan 2015 02:52 AM IST
विज्ञापन
The police had occupied the house
पांडु नगर में एक शख्स ने पुलिस के साथ अपने पुश्तैनी मकान में दीवार खड़ी कराने का प्रयास किया। विरोध करने पर युवक ने साथियों के साथ भाभी और भतीजी को पीटा।
विज्ञापन


गृहस्वामिनी का आरोप है कि कोर्ट में मामला विचाराधीन होने के बावजूद एसओ काकादेव शशिभूषण मिश्र फोर्स के साथ खड़े होकर दीवार का निर्माण करा रहे थे।

एसओ के सामने ही उन्हें और बेटी को पीटा गया पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एसएसपी शलभ माथुर का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी।

अगर पुलिस कर्मियों पर लगे आरोप सही पाए गए तो कार्रवाई की जाएगी। बवाल बढ़ने पर मौके से एसओ को हटा दिया गया है।

मौके पर पहुंचे एएसपी संजीव ने दो पुलिकर्मी तैनात कर दिए हैं। पांडु नगर में अनीस कत्याल का घर है। अनीस प्रापार्टी विवाद के चलते जेल में हैं। घर में पत्नी सोनिया, बेटी सांची और बेटा हैं।
विज्ञापन


अनीस का छोटा भाई आशीष दिल्ली में रहता हैं। अनीस और आशीष के बीच मकान को लेकर विवाद चल रहा है। मामला कोर्ट में विचाराधीन है।

सोनिया ने बताया कि मंगलवार देर रात आशीष अपने साथी पंकज और राजपाल समेत 15-20 लोगों के साथ जबरदस्ती घर में घुस आए। घर में जबरदस्ती दीवार खड़ी कराने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके साथ एसओ काकादेव भी फोर्स के साथ आए थे। विरोध करने पर आशीष ने साथियों के साथ उन्हें और बेटी सांची को जमकर पीटा। उनके 100 नंबर पर सूचना देने पर पुलिस मौकेपर नहीं आई।


सोनिया के मुताबिक आशीष ने दीवार बनवाने के लिए रॉ मैटेरियल का पहले ही इंतजाम कर लिया था। यहां तक की पानी के टैंकर भी मंगा रखे थे।

उनका आरोप है कि एसओ काकादेव की मिलीभगत से आशीष मकान में दीवार का निर्माण कराने की कोशिश कर रहे थे। वहीं आशीष का कहना है कि कोर्ट का फैसला आ चुका है।

इसके बाद ही वह मकान में दीवार खड़ी करा रहे थे। इधर, एसओ काकादेव शशिभूषण मिश्र ने खुद पर लगे आरोप को निराधार बताया है। उनका कहना है कि सोनिया की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed