फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The needle of suspicion between the company and the agency

कंपनी व एजेंसी के बीच शक की सुई

Sat, 23 Jul 2016 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Sat, 23 Jul 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
The needle of suspicion between the company and the agency
चमन के साथ हुई लूट के मामले में शुक्रवार को घटनास्‍थल पर पहुंचकर एसपी पूर्वी सोमेन बर्मा और सीओ क्राइम विवेक त्रिपाठी ने जांच-पड़ताल की। - फोटो : amarujala
श्यामनगर डी ब्लाक में गुरुवार को हुई शूट एंड लूट पूरी तरह रेकी करने और सारी जानकारी जुटाने के बाद की गई। लूट के लिए बदमाशों ने 21 जुलाई का दिन ही तय कर रखा था। पुलिस की पूछताछ में श्रीराम कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि हर माह की 6 और 21 तारीख को 30 से 40 लाख तक की रकम एजेंटों के माध्यम से बैंकों तक पहुंचाई जाती थी।
विज्ञापन


इस बार 6 जुलाई को कंपनी का दफ्तर भीड़ भाड़ वाले इलाके रामादेवी से श्यामनगर में शिफ्ट हुआ है। लिहाजा 6 के बाद पहली मर्तबा 21 जुलाई को पहली बड़ी रकम कंपनी से रवाना की जानी थी। लुटेरों को यह मालूम था।  सब कुछ उनके प्लान के मुताबिक हुआ।  
विज्ञापन


 
तय तारीख पर वारदात होने से पुलिस के शक की सुई श्रीराम कंपनी और रेडिंयंट कैश मैनेजमेंट के कर्मचारियों पर भी है। साफ है कि इतनी बड़ी रकम के निकलने की जानकारी सिर्फ श्रीराम और रेडियंट के अधिकारियों और कर्मचारियों को ही होती है। बाहर खड़े लुटेरों को कैसे रकम की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसको जानने के लिए पुलिस ने दोनों दफ्तरों के कुछ लोगों के नंबरों को सर्विलांस पर भी लगा रखा है। पुलिस लखनऊ स्थित कैश मैनेजमेंट एजेंसी के अफसरों से संपर्क कर रही है।

बृजेश की हालत बिगड़ी
श्यामनगर शूट एंड लूट कांड के पीड़ित बृजेश की हालत बिगड़ने लगी है। गोली अभी भी बृजेश की पीठ में फंसी है। हैलट के डॉक्टरों का कहना है कि अभी आपरेशन नहीं किया जा सकता क्योंकि बृजेश की मेडिकल रिपोर्ट ठीक नहीं आई हैं। रिपोर्ट ठीक होने के बाद ही आपरेशन संभव है। वहीं पुलिस को आपरेशन का इंतजार है, ताकि बृजेश से कोई सुराग हाथ लग सके।


नहीं लगी थी नंबर प्लेट
प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया  कि गोली मारने वाले लुटेरों की बाइक पर पीछे कोई नंबर प्लेट भी नहीं थी।

वैन लेकर क्यों नहीं आया अनुज 
20 से 22 लाख की रकम देख एजेंटों ने एजेंसी के वैन चालक शास्त्रीनगर निवासी अनुज को फोन किया था, लेकिन अनुज ने जब देर से आने की बात कही तो बैंक बंद होने की शंका पर दोनों एजेंट खुद ही कैश लेकर निकल पड़े।

पुलिस पता लगा रही है कि 21 तारीख को ही आखिर ऐसी कौन सी मजबूरी अनुज के सामने आई कि वह वैन लेकर नहीं आ सका। सूत्रों की माने तो पुलिस अधिकारियों ने अनुज से न सिर्फ पूछताछ की 

इन शातिरों की तलाश 
वारदात का खुलासा करने के लिए पुलिस ने शातिर अपराधियों की सूची और उनकी लोकेशन खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक  शक की सुई मनोज पट्टू गैंग के सिंकू गुप्ता और डीआईजी के स्टेनो डीएन शुक्ला से लूट में गिरफ्तार शुक्लागंज के सूरज पर भी है।

दोनों हाल ही में जेल से बाहर आए हैं। सिंकू लखनऊ का शातिर लुटेरा है, और उस पर लखनऊ पुलिस ने इनाम भी रखा हुआ है। क्राइम ब्रांच की एक टीम लखनऊ भी गई हुई है।  


खुल गई चौकी कैमरे की ली सुध
अक्सर बंद रहने वाली रेलबाजार थाने की सुजातगंज चौकी शुक्रवार को पूरे दिन खुली रही। इसके अलावा जिस स्थान पर एजेंट बृजेश को गोली मारकर लूटा गया, वहां लगे कैमरे को भी देखने पुलिस पहुंची। पुलिस ने  घटना के प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की और व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि जल्द ही बंद पड़े कैमरों को ठीक भी कराया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed