फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   the murder of retired CBCID inspector's Nephew

सीबीसीआईडी के रिटायर्ड इंस्पेक्टर के भांजे की हत्या

Sat, 21 Feb 2015 02:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Sat, 21 Feb 2015 02:31 AM IST
विज्ञापन
the murder of retired CBCID inspector's Nephew
कल्याणपुर के मिर्जापुर नई बस्ती में गुरुवार देर रात सीबीसीआईडी के रिटायर्ड इंस्पेक्टर शिव शरण सिंह के भांजे तारा चंद्र (38) की सिर और चेहरा कुचल कर हत्या कर दी गई। तारा चंद्र शिव शरण के निर्माणाधीन मकान के सामने झोपड़ी बनाकर रहता था।
विज्ञापन


वह मकान का कामकाज और बिल्डिंग मैटेरियल की निगरानी करता था। शुक्रवार सुबह हत्या की सूचना पाकर एसपी ग्रामीण डॉ. सुरेंद्र तिवारी, सीओ कल्याणपुर अखिलेश सिंह फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे और पड़ताल की। तारा चंद्र के पास मोबाइल फोन और नकदी नहीं मिली है। अभी तक परिजन हत्या की वजह नहीं बता सके हैं।
विज्ञापन


पुलिस को लूट से ज्यादा प्रेम प्रसंग में हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। तारा चंद्र डेरापुर (कानपुर देहात) के खल्ला गांव निवासी राम स्वरूप सिंह का बड़ा बेटा था। परिवार में पत्नी, तीन बेटियां और दो बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तारा चंद्र के मामा  सीबीसीआईडी के रिटायर्ड इंस्पेक्टर शिव शरण सिंह परिवार के साथ गुबा गार्डन में किराए के मकान में रहते हैं। वे मिर्जापुर नई बस्ती में अपना मकान बनवा रहे हैं। निर्माणाधीन मकान में देख-रेख के लिए तारा चंद्र को यहीं रखा हुआ था।

तारा रात में निर्माणाधीन मकान के सामने झोपड़ी में सो जाता था। बकौल शिव शरण गुरुवार रात करीब 10 बजे तारा चंद्र उनकेघर से खाना खाने के बाद झोपड़ी में सोने के लिए चला गया था।

शुक्रवार सुबह करीब पौने नौ बजे ठेकेदार मूलचंद्र और लेबर वहां पहुंचे। मूलचंद्र निर्माणाधीन मकान के गेट की चाभी तारा चंद्र से लेने के लिए झोपड़ी में गए तो वहां तख्त पर तारा चंद्र का खून से लथपथ शव पड़ा था।


फिर पुलिस को सूचना दी गई। इंस्पेक्टर कल्याणपुर अजय प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि तारा चंद्र के परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रारंभिक छानबीन में हत्या की वजह साफ नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed