फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The moribund elderly knockout

बुजुर्ग को पीटकर किया मरणासन्न

Wed, 07 Oct 2015 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Wed, 07 Oct 2015 02:31 AM IST
विज्ञापन
The moribund elderly knockout
दस दिन पहले महाराजपुर में बेगुनाह की भीड़ के हाथों पिटाई से हुई मौत का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि नौबस्ता में भी कुछ लोगों ने 65 साल के बुर्जुग संतोष मिश्रा उर्फ पुन्नूलाल को चोरी के आरोप में पीट-पीटकर बेदम कर दिया।
विज्ञापन


बुर्जुग को मृत समझकर उर्सला के बाहर फेंक गए। दो-तीन दिन से मोहल्ले वालों पुन्नूलाल नहीं दिखे तो तलाश शुरू की गई। मंगलवार को पुन्नूलाल उर्सला के बेड पर पड़े मिले। 
विज्ञापन


वाई ब्लाक निवासी मोनी मिश्रा, अनिल मिश्रा, डॉ राजेश भदौरिया और आशीष वाजपेयी ने बताया कि पुन्नूलाल के बेटे और पत्नी नहीं है। वह मोहल्ले में ही रिश्तेदारों के साथ रहते हैं। रिश्तेदारों से भी नहीं बनी तो वह अलग रहकर मसाला बेचते आैर कहीं भी रात काट लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीस सितंबर की रात के बाद से जब पुन्नूलाल किसी को नहीं दिखे तो उनकी तलाश शुरू की गई, फिर किसी ने बताया कि उसी रात को बाईपास के नीचे चाय दुकानदारों ने पुन्नूलाल को दो हजार रुपये की चोरी के आरोप में पीटा था। हालांकि चाय वाले इससे मुकर गए। गली के लोगों का कहना है कि पुन्नूलाल को पीटने वालों को सजा मिलनी चाहिए।


लड़कों को सिखाते थे क्रिकेट ः पुन्नूलाल अच्छे क्रिकेटर थे। आज भी गली के लड़के उनसे क्रिकेट के गुर सीखते हंै, उनके अस्पताल में भर्ती होने से सभी लड़के भी उदास हैं। वहीं मामले में नौबस्ता थानाध्यक्ष राजदेव प्रजापति का कहना है कि फिलहाल ऐसा कोई मामला मेरी जानकारी में नहीं है, यदि मोहल्ले का कोई भी व्यक्ति शिकायत लेकर आएगा, तो तत्काल रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed