फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The laborer was beaten to death

चाेरी के शक में हैंडपंप से बांधकर करंट लगाया फिर भी दिल नहीं भरा ताे पीट-पीट कर उतारा माैत के घाट

Wed, 18 Apr 2018 11:35 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 18 Apr 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
The laborer was beaten to death
मृतक का परिवार
एक मजदूर पर दबंग भट्ठा मालिक ने साेने की चेन चाेरी करने का अाराेप लगाया। जब मजदूर ने मना किया ताे भट्ठा मालिक ने उसकाे हैंंडपंप से बांध दिया। उसकाे करंट देकर तड़पाया। जब इससे भी दरिंदाें का मन नहीं भरा ताे पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। 
विज्ञापन


जाफरगंज थाना क्षेत्र के मधुरीघेरा गांव निवासी सूरज प्रसाद का बेटा सोहनलाल उर्फ भगत रैदास (40) मजदूरी से परिवार चलाता था। वह शराब पीने का शौकीन था। सोमवार को गांव के ईंट-भट्ठे पर गया था। उसी शाम पड़ोसी गांव बिंदौर के ईंट-भट्ठा मालिक शक्ति सिंह ने भट्ठे में भगत को शराब पिलाई। चारपाई में लेटकर शक्ति सिंह पैर दबवाते हुए साे गए। 

विज्ञापन
 

देर रात को भगत अपने घर चला गया। भगत के बेटे आशीष ने बताया कि मंगलवार को शक्ति सिंह अपने एक साथी के साथ घर पहुंचे। घर से किसी काम के बहाने पिता को बाइक में बैठाकर ले गए। उनके शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजन बिंदौर पहुंचे। भट्ठा मालिक शक्ति सिंह ने उनको बताया कि वह किसी काम से बाहर गए हैं। पूरी रात बीत जाने के बाद पिता घर नहीं आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

परिवार के लोगों ने छानबीन चालू की। बुधवार सुबह करीब नौ बजे भगत के भट्ठा मालिक के नलकूप में होने के शक पर पहुंचे। वहां एक महिला ने बताया कि भट्ठा मालिक की सोने की चेन चोरी होने के शक पर भगत को नलकूप में बांध कर रखा गया है। उन लोगों ने उसको पीटा है। करंट भी लगाया। 


 

घंटाें बाद जब पुलिस पहुंची ताे भट्ठा मालिक और तीन साथी भागने लगे। पुलिस ने पकड़ने का प्रयास किया तो हाथापाई हो गई। पुलिस ने भट्ठा मालिक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को घायल के हाथ पैर बंधे मिले। परिजन घायल को अस्पताल ले जाने लगे, तभी उसकी मौत हो गई। पिटाई से उसके दोनों हाथ टूट गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed