{"_id":"572519294f1c1b2a30a91f05","slug":"the-bride-is-the-groom-s-brother-was-the-father-of-adoption-shot","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुल्हन हकलाई तो दूल्हे के भाई ने पिता को गोली मारी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुल्हन हकलाई तो दूल्हे के भाई ने पिता को गोली मारी
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Sun, 01 May 2016 02:15 AM IST
विज्ञापन
घटना के बाद पूछताछ करती पुलिस।
- फोटो : amarujala
कानपुर। सचेंडी में दुल्हन के हकलाने पर दूल्हे और उसके भाई ने उसे विदा कराने से इनकार कर दिया और पिता ने समझाने की कोशिश की तो दूल्हे के भाई ने अपने पिता को गोली मार दी और भाग गया। दूल्हे के पिता को गर्दन में गोली लगी। घायल को पीजीआई लखनऊ ले जाने की बात कहकर बाराती भाग निकले। बाद में दुल्हन को लखनऊ भिजवाया गया। दूल्हे के भाई के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
सचेंडी कस्बा निवासी किसान राजबीर सिंह की बेटी शालिनी की बारात हाइडिल कालोनी अमौसी लखनऊ से शुक्रवार शाम आई थी। जयमाल के बाद देर रात फेरे पड़े। शनिवार सुबह दुल्हन की विदाई की तैयारियां चल रहीं थी। कलेवा से उठे दूल्हे संजय सिंह ने छोटे भाई नान सिंह से दुल्हन के हकलाने की बात कहते हुए विदा कराने से इनकार कर दिया। नान सिंह ने पिता जितेंद्र सिंह को पूरी बात बताई और दुल्हन को विदा कराने से इंकार कर दिया।
जितेंद्र ने बेटे को अपनी और लड़की पक्ष की प्रतिष्ठा का हवाला देकर समझाने का प्रयास किया तो पिता-पुत्र में विवाद हो गया। चश्मदीदों के मुताबिक गुस्से से भरे नान सिंह ने कमर से कट्टा निकाला और पिता की गर्दन पर गोली मार दी। इसके बाद सभी भाग खड़े हुए। बाराती लखनऊ पीजीआई में इलाज कराने के नाम पर घायल जितेंद्र के साथ निकल गए। बाद में सचेंडी पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। कस्बे के चौकीदार शेरा सिंह की तहरीर पर नान सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
एसपी ग्रामीण एसएन तिवारी ने बताया कि घटना के बाबत गांव में कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। चौकीदार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक टीम लखनऊ भेजी गई है।