फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The bloody conflict in land disputes, stone-firing

जमीन के विवाद में खूनी संघर्ष, पथराव-फायरिंग

Mon, 14 Dec 2015 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Mon, 14 Dec 2015 02:25 AM IST
विज्ञापन
The bloody conflict in land disputes, stone-firing
बिधनू के पिपरगंवा में रविवार शाम खेत पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। दोनों ओर से जमकर ईंट-पत्थर, लाठी-डंडे और हवाई फायरिंग होने से गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


संर्घष में महिला और बच्चों समेत आठ-दस लोगों को चोटें आई है, जिसमें दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें हैलट भेज दिया गया है। खेत मालिक राम प्रसाद का आरोप है कि श्याम नगर निवासी मथुरा से रिटायर्ड एडीएम राजस्व कालूराम यादव उनके आधे खेत में जबरन कब्जे का प्रयास कर रहे थे, और वे अपने समर्थकों के साथ नीली बत्ती की बुलेरो व सपा का झंडा लगी स्कार्पियो भी लेकर भी आए थे। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्ष खेत पर कब्जा जमा रहे हैं, दोनों ही पक्षों से तहरीर लेकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


किसान राम प्रसाद का आरोप है कि कालूराम जब कानपुर में एसीएम के पद पर तैनात थे, तभी कालूराम ने उनके भाई जसवंत से पांच में से ढाई बीघा खेत फर्जी लिखापढ़ी कर अपने नाम करा ली थी। इसके बाद से वे लगातार खेत पर कब्जे का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार की शाम को कालूराम अपने रिश्तेदार संतोष, शैलेंद्र, जयप्रकाश, भोला, नरेंद्र आदि के साथ असलहों से लैस होकर सपा का झंडा लगी स्कार्पियो और एक नीली बत्ती बुलेरो के साथ ट्रैक्टर लेकर उनके खेत पर पहुंचे और जबरन खेत जोतने का प्रयास करने लगे। इस पर दूसरे भाई राम किशोर और उनकी पत्नी बच्चों ने खेत पर जाकर विरोध किया तो कालूराम और उनके समर्थक मारपीट करने लगे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक खेत पर ही दोनों पक्षों के बीच पथराव शुरू हो गया, और फिर लाठी डंडे निकल आए। देखते ही देखते खेत पर ही लोग लहूलुहान होकर गिरने लगे और चीख पुकार मच गई। इस बीच हवाई फायरिंग भी हुई। जिससे पूरे पिपरगंवा में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही मतगणना स्थल से पूरी पुलिस फोर्स और अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद घायलों को अस्पताल भेजा गया।

घायलों में राम किशोर के परिवार से पत्नी गीता, बेटे मोनू (25), अनिल (13), शिवम (16), बेटी राधा (8) के अलावा कालूराम पक्ष से संतोष, शैलेंद्र और जयप्रकाश समेत करीब दस लोग घायल हुए। इनमें से संतोष और मोनू की हालत गंभीर देख उन्हें हैलट रेफर कर दिया गया है।


थानाध्यक्ष आरएल पांडे का कहना है कि विकलांग किसान राम प्रसाद के भाई जसवंत की तहरीर पर रिटायर्ड एडीएम और  उनके समर्थक रिश्तेदारों के खिलाफ मारपीट, फायरिंग की धाराओं के साथ बलवा का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed