{"_id":"5d63d33c8ebc3e93b9520e6c","slug":"teacher-misdeed-with-student-of-class-six-in-kannauj","type":"story","status":"publish","title_hn":"देर रात घर से बुलाकर कक्षा छह की छात्रा को स्कूल लाया शिक्षक, बनाया हवस का शिकार, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
देर रात घर से बुलाकर कक्षा छह की छात्रा को स्कूल लाया शिक्षक, बनाया हवस का शिकार, रिपोर्ट दर्ज
Mon, 26 Aug 2019 06:25 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 26 Aug 2019 06:25 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज के छिबरामऊ में शिक्षक ने अपने पद की गरिमा को तार-तार करते हुए 12 वर्षीय कक्षा छह की छात्रा के साथ दुष्कर्म किया और उसे घर भी छोड़ आया। मामला प्रकाश में तब आया जब रात के समय छात्रा के परिजन जाग गए और उन्होंने पुत्री को गायब देख मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शिक्षक साहित दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
छिबरामऊ क्षेत्र के एक गांव के विद्यालय में कंप्यूटर टीचर विशाल यादव उर्फ प्रशांत देर रात अपने दोस्त ओमप्रकाश गुप्ता के साथ छात्रा को उसके घर से बुला लाया। आरोपी शिक्षक ने विद्यालय में छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। देर रात जब एक बजे छात्रा के परिजन जागे और उसे गायब देखा तो मामले की सूचना पुलिस को दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल छात्रा की तलाश शुरु कर दी। कुछ ही देर में विशाल और ओमप्रकाश छात्रा को उसके घर छोड़ने पहुंच गए। सुबह छात्रा ने परिजनों को अपने साथ हुई दुष्कर्म की जानकारी दी। परिजन छात्रा को लेकर कोतवाली पहुंचे और प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार राय को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छात्रा को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार राय ने बताया कि पुलिस आरोपी युवकों की तलाश में जुटी है, शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।