फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Suspected of killing death of caretaker

केयर टेकर की मौत हत्या का अंदेशा

Sat, 17 Jan 2015 04:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Sat, 17 Jan 2015 04:09 AM IST
विज्ञापन
Suspected of killing death of caretaker
सुतरखाना पुलिस चौकी के पास स्थित सुलभ शौचालय में उसके केयर टेकर अशोक सिंह का शव मिला है। गुस्साए परिजनों ने मुआवजा और एक सदस्य को नौकरी दिए जाने की मांग को लेकर हंगामा किया।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि अशोक को जहर देकर मारा गया है और उसके पास से एक लाख रुपये भी गायब हैं। पोस्टमार्टम में अशोक की मौत की वजह साफ नहीं होने पर विसरा सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन


एसओ हरबंश मोहाल एके सिंह का कहना है कि परिजनों ने अशोक की हत्या का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है। अशोक सिंह (47) रतनपुर पनकी में रहते थे। वह सुतरखाना पुलिस चौकी के पास स्थित सुलभ शौचालय में पिछले दो दशक से केयर टेकर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुधीर ने बताया कि बहनोई अशोक गुरुवार को नाइट ड्यूटी पर गए थे। इसके बाद घर नहीं लौटे। सुबह अशोक की मौत की खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया। अशोक की पत्नी विभा, बेटा सुमित और अक्षय दहाड़े मार कर रो पड़े।

परिवार के लोग सुलभ शौचालय पहुंचे तो भीतर अशोक का शव पड़ा था। उनके मुंह से झाग निकल रहा था। सुधीर का कहना है कि अशोक बीसी खेलते थे। गुरुवार को बीसी का उन्हें एक लाख रुपये मिला था। यह रकम अशोक के पास नहीं मिली है।

उनका कहना है कि अशोक को जहर खिलाकर मारा गया है। इधर, अशोक की मौत से नाराज परिजनों ने हत्या का आरोप लगा हंगामा किया। पीड़ित परिवार को मुआवजा और एक सदस्य को नौकरी दिए जाने की मांग को लेकर नारेबाजी की।


सिटी मजिस्ट्रेट आशुतोष अग्निहोत्री और सीओ ममता कुरील ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाए जाने का भरोसा दिया। तब मामला शांत हुआ। एसओ का कहना है कि फौरी छानबीन में पता चला है कि अशोक देर रात सुलभ शौचालय के बाहर पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed