फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   suicide committed of hbti student

एचबीटीआई छात्र ने दम तोड़ा, वार्डन पर आरोप

Thu, 07 May 2015 01:55 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Thu, 07 May 2015 01:55 AM IST
विज्ञापन
suicide committed of hbti student
घंटाघर के एक होटल में मंगलवार को जहरीला पदार्थ खाने वाले एचबीटीआई छात्र विवेक यादव(20) की देर रात हैलट अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इससे पहले विवेक ने अपने मित्र राकेश को फोन करके जहरीला पदार्थ खाने की जानकारी दी थी। मित्र ने ही विवेक को हैलट में भर्ती कराया था।
विज्ञापन


इधर, बुधवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे पिता दिनेश यादव ने संस्थान के एक वार्डन को बेटे की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने बताया कि फर्जी बिल साइन कराने के लिए बेटे पर दबाव डाला जाता था। इसका विरोध करने पर उसे हॉस्टल से निकाल देने की धमकी दी गई थी।
विज्ञापन


नवाबगंज एसओ ने बताया कि पिता या परिवार के किसी शख्स ने एफआईआर के लिए तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी। मूलरूप से मिर्जापुर जिले के नियामत खुर्दपुर (चुनार) के विवेक एचबीटीआई में बीटेक(प्लास्टिक टेक्नोलॉजी) सेकंड ईयर के छात्र थे। पिता का दूध का कारोबार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार में मां माला देवी, दो भाई विपिन, विनय और एक बहन वंदना हैं। पिता ने बताया कि मंगलवार रात में बेटे को गंभीर हालत में भ्रमर हैलट लेकर पहुंचे, जहां देर रात उसकी सांसे थम गईं।  पिता दिनेश का आरोप है कि बेटा मेस में जनरल सेक्रेट्री बनाया था, उसके साइन के बिना कोई बिल पास नहीं होता था।


बेटे पर वार्डन फर्जी बिल पर साइन करने का दबाव बनाते थे। इधर, एचबीटीआई रजिस्ट्रार नरेश कुमार ने कहा कि परिजनों के आरोप बेबुनियाद हैं। फिर भी वह चाहते हैं तो आरोपों की जांच के लिए एक कमेटी गठित कर दी जाएगी।

स्टूडेंट की मौत से तकनीकी संस्थान प्रशासन आहत है। इसी वजह से सेमेस्टर परीक्षा स्थगित कर दी गई। स्थगित परीक्षा 23 को कराई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed