{"_id":"222ba9b8649a4a5fb9ed9615b84640f8","slug":"sp-block-kkvn-major-pro-shot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ककवन में सपा ब्लाक प्रमुख समर्थक को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ककवन में सपा ब्लाक प्रमुख समर्थक को गोली मारी
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Thu, 04 Feb 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी सतेंद्र दुबे उर्फ राजू के समर्थक को मंगलवार देर रात कार सवार लोगों ने तमंचे से गोली मार दी। घायल को ग्रामीण पहले ककवन सीएचसी ले गए, जहां से डाक्टरों ने उर्सला रेफर कर दिया।
विज्ञापन
सत्येंद्र दुबे का कहना है कि युवक उनका समर्थक है और उनकी ट्रैक्टर एजेंसी में काम भी करता है। चुनावी रंजिश में गोली मारी गई है या और किसी और रंजिश में, यह उससे पूछताछ के बाद ही पता चलेगा।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी ने सतेंद्र दुबे राजू को ब्लाक प्रमुख का प्रत्याशी बनाया है। मंगलवार रात करीब 10: 30 बजे सतेंद्र के समर्थक संजय सिंह (40) निवासी गांव मुनौव्वरपुर बिल्हौर से अपने घर बाइक से जा रहे थे, तभी विषधन मार्ग पर पहले ही सफेद रंग की कार में घात लगाए बैठे कुछ लोगों ने संजय पर तमंचे से फायर झोंक दिया।
विज्ञापन
गोली जांघ में लगते ही संजय बाइक समेत गिर गया। गोली की आवाज सुन ग्रामीणों को आता देखकर हमलावर भाग गए। ककवन थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि देरशाम संजय सिंह ने विषधन के बसपा समर्थक पूर्व प्रधान शरीफुद्दीन, गुलाम रसूल पर रिपोर्ट दर्ज करवाई है।