फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sottishness in marriage, tampering wife returned procession

शादी में नशेबाजी, छेड़छाड़ दुल्हन ने लौटाई बारात

Fri, 11 Dec 2015 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Fri, 11 Dec 2015 02:24 AM IST
विज्ञापन
 Sottishness in marriage, tampering wife returned procession

ना चकेरी के कोयला नगर में जयमाल के दौरान बारातियों की नशेबाजी और महिलाओं से छेड़छाड़ से नाराज लड़की पक्ष के लोग भड़क गए। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में दो लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


वहीं, स्टेज पर दूल्हे को नशे की हालत में देखकर दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। इस मामले में चकेरी पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।
विज्ञापन


बुधवार को बिधनू के बाजपुर निवासी खेत मजदूर सुखराम के बेटे रोहित की बारात चकेरी के कोयला नगर में आई थी। आरोप है कि जयमाल के वक्त बारातियों ने नशे की हालात में वधू पक्ष की महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। इस पर दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट के बाद समारोह के दौरान तनाव व्याप्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, दुल्हन ने जयमाल के दौरान दूल्हे को नशे की हालत में देख शादी से इंकार कर दिया। इस मामले में गुरुवार देर शाम तक कोयला नगर चौकी में पंचायत चलती रही। आखिर में सुलह नहीं होने पर चकेरी पुलिस ने दोनो पक्षों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।

दुल्हन ने समझौते से किया इंकार
दूल्हे को नशे में देखकर दुल्हन ने समझौते के सभी शर्तों को नकार दिया। उसका कहना था कि भाइयों के साथ मारपीट हुई है। वह खुद नशे में गालियां बक रहा था। इस तरह परिवार के साथ जिंदगी नहीं बिताई जा सकती है।


खेत बेचकर हो रही थी बेटी की शादी

मूल रुप से बदरका निवासी महिला के पति की चार साल पहले मृत्यु हो गई थी। इनके तीनों बेटे मजदूरी करते हैं। बेटी की शादी के लिए महिला ने आधा बीघा खेत बेचा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed