{"_id":"5d25885e8ebc3e6d0574676e","slug":"son-murdered-his-mother-in-hamirpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत बेटे ने वृद्ध मां को लाठियों से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार हुआ आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नशे में धुत बेटे ने वृद्ध मां को लाठियों से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार हुआ आरोपी
Wed, 10 Jul 2019 12:30 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 10 Jul 2019 12:30 PM IST
विज्ञापन
नशे में धुत बेटे ने वृद्ध मां को लाठियों से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के हमीरपुर जिले में कलयुगी बेटे ने अपनी वृद्ध मां को हंसिया व लाठियों से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची संबंधित थाने की पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है।
यह घटना राठ कोतवाली क्षेत्र के सैदपुर गांव की है। यहां मंगलवार देर रात नशे में घुत कालीचरण (30) ने मां हालिया (60) के साथ गालीगलौज करते हुए उसे लाठियों से पीट पीटकर मार डाला। भाई पर खून सवार देख छोटा भाई जगभान भागकर पड़ोसी के घर में छुप गया।
पुलिस को जगभान ने बताया कि मां हालिया कालीचरण को नशा न करने के लिए समझा रही थी इस बात पर ही वह आगबबूला हो गया। उसने मां पर हंसिया व लाठियों से कई वार किए। वृद्धा की चीख-पुकार सुनकर जब ग्रामीण बचाने पहुंचे तो आरोपी ने हंसिया लेकर उन्हें भी दौड़ा लिया। कोतवाल मनोज शुक्ला ने बताया कि आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है।
विज्ञापन
नशे की लत ने बनाया मां का हत्यारा
मृतका के पुत्र जगभान ने बताया कि उसके भाई कालीचरण को गांजा की बुरी लत है। लगातार कई वर्षों तक गांजे का नशा करने से उसका मानसिक संतुलन बिगड़ चुका है। जिसका गांव में ही उपचार कराया जा रहा था। बताया कि नशे की हालत में ही उसने घटना को अंजाम दिया है।