फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   social media has reported murder of son

सोशल मीडिया से मिली बेटे के मर्डर की सूचना

Thu, 17 Nov 2016 09:15 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 17 Nov 2016 09:15 PM IST
विज्ञापन
social media has reported murder of son
रोते बिलखते मृतक युवक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
इटावा बढ़पुरा थाना क्षेत्र के गांव उदी मोड़ निवासी एक युवक की एमपी के भिंड जिले में गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हत्या की खबर पर परिवार में कोहराम मच गया।  युवक सोमवार को अपनी बुआ के घर जाने की बात कहकर निकला था। वह अपनी बुआ के घर नहीं पहुंचा। सोशल मीडिया पर एक युवक का शव खेत में पड़े होने की जानकारी मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और युवक की शिनाख्त की। युवक की गला घोंटकर हत्या की गई है।
विज्ञापन

उदी मोेड निवासी लल्लू सिंह तोमर (25) पुत्र डा. राम किशोर तोमर सोमवार को अपनी बुआ के घर भिंड के गांव फूल सिंह का पुरा जाने के लिए निकला था। मंगलवार को लल्लू के परिजनों ने फूल सिंह के पुरा फोन कर लल्लू के आने के बारे में पूछा तो बताया गया कि लल्लू यहां आया ही नहीं। इस पर परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। 16 नवंबर को परिजनों को सोशल मीडिया पर एक युवक काशव मिलने की जानकारी हुई। इसके बाद परिजन भिंड पहुंचे और जानकारी की। पुलिस ने बताया कि जिले के भारौली रोड पर मुख्यालय से पांच किलोमीटर दूर सरसों के खेत में युवक का शव पड़ा मिला था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान का प्रयास किया। परिजनों ने उसकी शिनाख्त लल्लू के रूप में की। बताया कि युवक की गला घोटकर हत्या की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed