फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   SO sent to line and constable suspended

घूस लेने में बर्रा एसओ लाइन हाजिर, कांस्टेबल सस्पेंड

Tue, 19 May 2015 02:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Tue, 19 May 2015 02:06 AM IST
विज्ञापन
SO sent to line and constable suspended
गाड़ी खींचने के मामले में एक फाइनेंस कंपनी के डॉयरेक्टर और दो कर्मचारियों को पकड़ने और फिर 85 हजार रुपये घूस लेकर छोड़ने के आरोप में एसएसपी शलभ माथुर ने बर्रा एसओ को लाइन हाजिर और एक कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया है। मामले की जांच प्रशिक्षु आईपीएस को सौंपी गई है।
विज्ञापन


एसएसपी का कहना है कि जांच में दोषी पाए जाने पर आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज की जाएगी। इस मामले में अभी और पुलिसकर्मी घेरे में हैं। जांच के बाद उन पर भी कार्रवाई होगी। फाइनेंस कंपनी के डायरेक्टर ने इस मामले की शिकायत एसएसपी से लेकर डीजीपी तक की और सुबूत के तौर पर सीडी भी एसएसपी को दी।
विज्ञापन


श्रीराम फाइनेंस कंपनी के ऑटो फाइनेंस विभाग के एक कर्मचारी ने बताया कि दबौली निवासी सतवीर सिंह ने तीन साल पहले वैन खरीदने के लिए रुपये फाइनेंस कराए थे। करीब डेढ़ साल पहले सतवीर ने सफारी के लिए साढ़े तीन लाख रुपये और फाइनेंस कराए। कुछ किस्तें देने के बाद कहीं और रहने लगे और किस्तें बंद कर दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सतवीर पर दबाव बनाने के लिए कंपनी ने विवेक की वैन 6 मई को जब्त कर ली। दो दिन बाद विवेक बर्रा थाने पहुंचे और फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों पर साढ़े चार सौ रुपये लूटने और वैन छीनने का आरोप लगा तहरीर दे दी। एसओ रामबाबू शनिवार शाम चार बजे दलबल के साथ फाइनेंस कंपनी के गुमटी नंबर पांच स्थित दफ्तर पहुंचे।

आरोप है कि एसओ ने कर्मचारियों और डॉयरेक्टर गुरमीत सिंह, आटो लोन मैनेजर अनिल श्रीवास्तव और बृजेंद्र तिवारी से बदसलूकी की। इसके बाद डॉयरेक्टर और दो कर्मचारियों को थाने लाए और हवालात में डाल दिया।

रात करीब सवा आठ बजे 85 हजार रुपये घूस और विवेक की वैन मुक्त कराने के बाद एसओ ने डॉयरेक्टर और दोनों कर्मचारियों को छोड़ा। डायरेक्टर ने सपा नेताओं के साथ सोमवार को एसएसपी से लेकर डीजीपी तक वाकया बताया। कंपनी के लोगों ने घूस में दिए गए नोटों के नंबरों की भी वीडियोग्राफी कर ली थी।


आला अफसरों के निर्देश पर एसएसपी ने प्रारंभिक जांच के बाद एसओ रामबाबू को लाइन हाजिर कर दिया और कांस्टेबल मनोज को सस्पेंड कर दिया है। वहीं कांस्टेबल ने घूस की रकम कंपनी के लोगों को लौटा भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed