फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   six room sealed in kanpur gst office

सीबीआई के छापे के बाद सीजीएसटी कार्यालय मची हलचल, छह कमरे हुए सील

Mon, 05 Feb 2018 10:23 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 05 Feb 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
six room sealed in kanpur gst office
डेमो पिक
कानपुर के सीजीएसटी कार्यालय में सीबीआई के छापे के बाद हलचल मची हुई है। आयुक्त संसार चंद और आरोपी अधीक्षकों के कमरे तो पहले ही सील कर दिए गए थे। अब सीजीएसटी विभाग के अफसरों ने छह कमरे और सील कर दिए हैं।
विज्ञापन


यह वह कमरे हैं, जिनमें आरोपी अफसरों के कामकाज से संबंधित रिकॉर्ड मौजूद रहता है। शुक्रवार शाम को सीबीआई ने सर्वोदय नगर स्थित सीजीएसटी कार्यालय में छापा मारा था। टीम ने सीजीएसटी कमिश्नर संसार चंद और आरोपी अधीक्षकों के कमरे सील कर दिए थे।
विज्ञापन


अब सीजीएसटी के अफसरों ने छह कमरे और सील कर दिए हैं, ताकि सीबीआई जांच के दौरान यह आरोप न लगे कि साक्ष्यों में छेड़छाड़ कर दी गई। सीबीआई की टीम कंप्यूटर का सीपीयू और कई फाइलें अपने साथ ले गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को मुख्य आयुक्त कार्यालय (सीसीओ), सीजीएसटी की एक टीम सोमवार को जांच के लिए आएगी। वह आयुक्त संसार चंद के कार्यकाल के दौरान लिए गए बड़े फैसलों की जांच करेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed