{"_id":"5aedc1994f1c1b5c098b82fc","slug":"sister-murder-in-fatehpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भांजे को मारने के लिए थाने तक दौड़ा 'बहन का हत्यारा', पोल खुलते ही भाग निकला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भांजे को मारने के लिए थाने तक दौड़ा 'बहन का हत्यारा', पोल खुलते ही भाग निकला
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 05 May 2018 08:18 PM IST
विज्ञापन
घायल इरफान, राबिया की फाइल फोटो, बिलखती राबिया की बेटी शबनम।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुकदमेबाजी में सुलह न करने पर शनिवार सुबह एक व्यक्ति ने अपनी बहन की चाकू घोपकर हत्या कर दी। इसके पहले उसने भांजे पर कातिलाना हमला किया लेकिन उसने छिपकर जान बचाई। उसने भांजे और बहनोई का थाने तक पीछा किया। बाद में थाने पहुंचकर गलत आरोप भी लगाए। वहां, मौत की पोल खुलते ही भाग निकला। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
मामला फतेहपुर जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव का है। जलील की पत्नी राबिया (55) का इसी गांव में मायका है। राबिया ने अपने भाई इस्माइल के साढ़ू की लड़की शाहीन से अपने बेटे इरफान का निकाह नौ साल पहले कराया था। शाहीन बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के रतवाखेड़ा गांव निवासी नसरुल की बेटी है। तीन साल से इरफान और शाहीन के बीच मतभेद हैं। शाहीन मायके में रहती है और उसने गुजारा भत्ते का कोर्ट में वाद दाखिल किया है।
शुक्रवार को कोर्ट में तारीख थी। इरफान पक्ष कोर्ट नहीं पहुंचा। इसी खुन्नस में इरफान को शनिवार सुबह रास्ते में इस्माइल ने अपने बेटे अयूब के साथ रोक लिया। सुलह करने या गुजारा भत्ता देने के मुद्दे पर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि इस्माइल ने अपने भांजे इरफान पर चाकू से हमला किया। बेटे की चीख सुनकर मां राबिया और पिता जलील मौके पर पहुंचे। उधर, जान बचाकर इरफान छिप गया। गुस्साए इस्माइल ने अपनी बहन राबिया के पेट में चाकू घोप दिया। राबिया लहूलुहान होकर गिर पड़ी। थोड़ी ही देर में उसकी मौत हो गई। पिता-पुत्र थाने जा रहे थे तो इस्माइल भी उनके पीछे भागा। दोनों भागकर जाफरगंज थाने पहुंचे। थाने से कुछ दूरी पर इस्माइल रुक गया और दूसरी दिशा में भाग निकला।

थाने में इस्माइल ने लगाए गलत आरोप
ग्रामीणों से बातचीत करती पुलिस।
पिता-पुत्र को नहीं पता था कि इस्माइल ने राबिया की हत्या कर दी है। इस्माइल कुछ देर बाद अपनी पत्नी जाहिदा, साजदा, फातिमा के साथ थाने पहुंचा। थाने में पत्नी और बेटियों के साथ मारपीट, छेड़खानी का आरोप पिता-पुत्र पर लगाया। अचानक राबिया के मौत की खबर थाने पहुंची तो इस्माइल पत्नी बेटियों को थाने में छोड़कर फरार हो गया। राबिया के पति जलील ने इस्माइल उसकी पत्नी जाहिदा, बेटा अयूब, समधी नसरुल और उसके बेटों अनवर, लल्लू के खिलाफ षड़यंत्र रचकर हत्या करने व प्राणघातक हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जलील ने बताया कि समधी और उसके बेटे अक्सर धमकी देते रहे हैं। उनकी योजना परिवार को खत्म करने की थी। पुलिस के पास लहूलुहान हालत में इरफान पहुंचा। इसके बाद भी पुलिस हत्या जैसे जुर्म को नहीं भांप पाई। पुलिस ने उसे तहरीर लेकर आने की बात कही। पुलिस ने जब तलाश शुरू की तो पता चला कि इस्माइल अपने बेेटे संग गांव छोड़कर भाग गया है। मौके पर एसपी राहुल राज व सीओ एसपी मलिक भी पहुंचे। सीओ ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
तलाक कराने की जिद पर अड़ा हत्यारोपी
आरोपी इस्माइल का घर।
जलील के परिवार पर उसके सगे साले इस्माइल की नीयत खराब थी। घायल इरफान ने बताया कि वह अपनी पत्नी शाहिदा से समझौता करना चाहता था। उसका मामा बीच में आकर विवाद पैदा करता था। वह लोग कोर्ट में अपने पक्ष की पैरवी करते थे। उनके पास गांव में चार बीघा जमीन है। उसका मामा दबाव बनाता था कि वह पत्नी को तलाक दे दे। उसके गुजारे भत्ते के लिए पांच बीघा जमीन और चार लाख रुपये दे, जबकि वह पत्नी को साथ रखने के तैयार था।
एक बेटा मुंबई में रहता, बेटी हुई बेहाल
बिलखती बेटी शबनम।
हबीबपुर गांव के जलील के परिवार की आर्थिक हालत ठीक ठाक है। उसके दो बेटे इरफान, गुफरान और दो बेटियां शाबिया, शबनम हैं। इनमें इरफान और शाबिया की शादी हो चुकी है। मुंबई में गुफरान प्राइवेट नौकरी करता है। इन दिनों मुंबई में है। घटना के दौरान छोटी बेटी शबनम ने मां की हत्या का मंजर देखा। मां की हत्या को देखकर रोती बिलखती रही। उसकी आंखों के सामने मां का कत्ल हुआ था।