{"_id":"582015534f1c1b6729b37843","slug":"shot-dead-after-refuse-to-compromise-in-rape-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप केस में नहीं किया समझौता, पंचायत में मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेप केस में नहीं किया समझौता, पंचायत में मारी गोली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 07 Nov 2016 02:48 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेप के मामले में जेल में निरुद्ध युवक को छुड़ाने व मुकदमा वापसी के लिए बुलाई गई पंचायत में बात पैसे के लेनदेन को लेकर बिगड़ गई। इस पर चार हमलावराें ने एक युवक को सरेआम काेंच बस स्टैंड के पास गोली मार दी। पिता ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए डाक्टर ने मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी कार से भाग निकले। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की बात कही है।
शहर कोतवाली के गांव खरुसा निवासी दीपक कुमार (25) पुत्र संतोष कुमार ने जिला अस्पताल में बताया कि उसका चचेरा भाई विपिन कल्याणपुर कानपुर में रहकर पढ़ाई कर रहा था। यहां उसके किसी लड़की से संबंध हो गए। बाद में लड़की ने रेप की रिपोर्ट दर्ज कराई। इस पर पुलिस ने विपिन को जेल में बंद कर दिया। वह सात माह से कानपुर जेल में है। इस मामले में उसने लड़की के पिता से समझौते की बात की और एक लाख रुपये दे दिए।
रविवार शाम मामले को वापस लेने के लिए पंचायत बुलाई गई। इसमें युवती का पिता व भाई दो अज्ञात लोगाें के साथ कार से उरई आए और काेंच बस स्टैंड स्थित अमित सक्सेना पार्क में पंचायत चली। पुखरायां निवासी पिता पुत्र ने समझौते के लिए दो लाख रुपये की और मांग की। इस पर उसने व उसके पिता ने इंकार कर अपने एक लाख रुपये वापस मांगे। इस पर उन्हाेंने मना कर दिया।
विज्ञापन
इसको लेकर कहासुनी हो गई और चारों लोग हमलावर हो गए। इनमें से एक ने तमंचे से गोली मार दी जो उसके पेट में लगी। इसके बाद आरोपी कार में सवार होकर भाग गए। दीपक को पिता संतोष ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां से डाक्टर ने उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। सूचना पाकर मौके पर सीओ जंगबहादुर सिंह व कोतवाल संजय गुप्त जिला अस्पताल पहुंचे और पिता से तहरीर लेकर आरोपियाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की बात कही है।