{"_id":"5dee733e8ebc3e87d30c5075","slug":"school-bus-driver-misdeed-with-10th-student-in-kanpur-dehat","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात में फिर छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल बस चालक ने की हैवानियत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कानपुर देहात में फिर छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल बस चालक ने की हैवानियत
Tue, 10 Dec 2019 02:35 AM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 10 Dec 2019 02:35 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात में सामूहिक दुष्कर्म के बाद छात्रा के फांसी लगाकर जान देने के मामले पर लोगों का गुस्सा अभी थमा भी नहीं था, इसी बीच एक और छात्रा से दुष्कर्म की घटना हो गई। एक गांव में बस चालक ने कक्षा 10 की छात्रा के साथ रविवार रात दुष्कर्म किया।
हैरान करने वाली बात है कि बस चालक ने अपने साथ हर रोज ड्यूटी करने वाले हेल्पर की बेटी के साथ ही हैवानियत की। पुलिस ने आरोपी बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है। राजपुर के वैना गांव का अजय सिंह औरैया के एक कालेज की बस चलाता है। डेरापुर क्षेत्र के एक गांव में आकर बस खड़ी करके बस में ही सोता था।
आरोप है कि रविवार रात वह बस के अंदर कक्षा दस की छात्रा से दुष्कर्म कर रहा था। तभी छात्रा का पिता मौके पर पहुंच गया। उसने शोर मचाकर उसे पकड़ लिया। इसके बाद मोहल्ले के लोग जमा हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी बस चालक को गिरफ्तार कर लिया।

छात्रा के पिता ने बस चालक पर दुष्कर्म, अनुसूचित जाति, जन जाति उत्पीड़न, पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। डेरापुर के कई बच्चे अजय के साथ बस से औरैया एक कालेज में पढ़ने जाते हैं। हालांकि दुष्कर्म की शिकार हुई छात्रा डेरापुर में ही एक कालेज में पढ़ती है।
वह चालक को पहले से जानती थी। छात्रा के पिता ने पुलिस को बताया कि आरोपी बस चालक ने बेटी को बहलाकर बस में बुला लिया था। इसके बाद दुष्कर्म किया। थानाध्यक्ष नीरज यादव ने बताया कि आरोपी बस चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।