{"_id":"4bd78568aec8d70834cbcbb1e7f39153","slug":"school-bus-collided-with-a-truck-in-fog-seven-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे में ट्रक से टकराई स्कूली बस, सात बच्चे घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोहरे में ट्रक से टकराई स्कूली बस, सात बच्चे घायल
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
Updated Sat, 06 Dec 2014 02:19 AM IST
विज्ञापन
सरसौल रेलवे स्टेशन साढ़ मार्ग पर शुक्रवार सुबह घने कोहरे में स्कूली बस और ट्रक में टक्कर हो गई जिससे सात स्कूली बच्चे जख्मी हो गए।
हादसे के बाद ट्रक चालक और क्लीनर ट्रक छोड़कर भाग निकले जबकि बस चालक स्टेयरिंग और सीट के बीच फंस गया। स्कूली बच्चों में चीख पुकार मच गई।
आस-पास के लोगों और राहगीरों ने बस चालक और स्कूली बच्चों की मदद करने की बजाय ट्रक पर लदे गेंहू के बीज की बोरियां लूटना शुरू कर दीं।
बाद में बस क्लीनर की सूचना पर अभिभावक और पुलिस पहुंची। बच्चों और चालक को बस से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। महाराजपुर पुलिस ने क्षतिग्रस्त बस और ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
सरसौल संवाददाता के मुताबिक कस्बा महाराजपुर में आक्सफोर्ड सीनियर सेकेंड्री स्कूल है।
शुक्रवार सुबह स्कूल की बस ख्वाजीपुर, पाल्हेपुर, गंगभेव, बाबी, टौंस और बौसर गांव में रहने वाले करीब 35 बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी।
सुबह करीब सवा आठ बजे बस साढ़ मार्ग स्थित लख्खापुरवा गांव के पास पहुंची तभी कानपुर से भीतरगांव की ओर जा रहे ट्रक ने स्कूली बस में सामने से टक्कर मार दी।
बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और चालक फंस गया। ट्रक चालक और क्लीनर भाग निकले। बच्चों में कोहराम मच गया। क्लीनर ने मदद की गुहार लगाई।
आसपास के कुछ लोग और राहगीर जमा हुए लेकिन इन लोगों ने मदद नहीं की बल्कि ट्रक पर लदे गेंहू के बीज की बोरियां लूटने में जुट गए।
तब क्लीनर ने बच्चोें के अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन को हादसे की जानकारी दी। अभिभावक आनन-फानन वहां पहुंचे। बीज की बोरियां लूट रहे लोगों को खदेड़ा पर तब तक 30 बोरियां लूट चुकी थीं। अभिभावकों ने क्लीनर की मदद से बच्चों को बस से बाहर निकाल कर सड़क के किनारे बैठाया।
विज्ञापन
इसके बाद चालक को किसी तरह बाहर निकाला। हादसे में चालक के अलावा स्टूडेंट्स राहुल (10), गौरव (7), विवेक (10), उज्जवल (8), करन (13), रिषिका द्धिवेदी (8) समेत सात बच्चे घायल हुए हैं।
इन्हें पास के एक अस्पताल में ले जाया गया। डॉक्टरों ने मुताबिक चालक को ज्यादा चोट आई है। बच्चे मामूली रूप से जख्मी हुए हैं।
इधर, थानाध्यक्ष मानिक चंद्र पटेल का कहना है कि कोहरे के चलते हादसा हुआ है। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। ट्रक और बस को कब्जे में लिया गया है।